सत्ता का दुरुपयोग कर हुई प्राथमिकी, आधिकारिक जानकारी मिलने पर देंगे जवाब : संदीप पाठक
नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने रविवार को कहा कि पंजाब में सत्ता का दुरुपयोग कर उनके खिलाफ प्राथमिक की दर्ज की गई है और आधिकारिक एवं अन्य माध्यम से जानकारी…

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने रविवार को कहा कि पंजाब में सत्ता का दुरुपयोग कर उनके खिलाफ प्राथमिक की दर्ज की गई है और आधिकारिक एवं अन्य माध्यम से जानकारी मिलने पर वे उपयुक्त उत्तर दे पाएंगे।
सांसद संदीप पाठक ने आज अपने आवास के बाहर पंजाब में उनके खिलाफ दर्ज दो प्राथमिकी के बारे में मीडिया से बातचीत की। कल पंजाब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने उनके आवास पर पहुंची थी और वह अपना आवास छोड़ कर कहीं चले गए थे। आज उन्होंने अपने आवास पर दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में अपनी बातचीत रखी।
पाठक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कल से न्यूज़ चैनल उनके खिलाफ पंजाब में दो प्राथमिकी दर्ज होने की खबरें चला रहे हैं। इसके बारे में अभी तक उनके पास औपचारिक और अनौपचारिक दोनों रूप से कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। हो सकता है कि सत्ता का दुरुपयोग कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई हों। उनकी जानकारी मिलने पर वह इस बारे में स्पष्ट उत्तर दे पाएंगे।
इसके साथ ही पाठक ने अपने साफ-सुथरे राजनीतिक कैरियर का उल्लेख किया और कहा कि आम आदमी पार्टी में वे नीति और धर्म के अनुसार काम करते रहे और अब भारतीय जनता पार्टी में भी इसी तरह काम करेंगे। उनके लिए राजनीति में सफलता और असफलता बल्कि उनका राजनीतिक धर्म ज्यादा महत्व रखता है। पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी उन्होंने व्यक्तिगत नहीं बल्कि सैद्धांतिक और कार्यशैली कारणों से छोड़ी थी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
