द इंडियन व्यू

सड़क सुरक्षा के लिए ‘योगी की पाती’, लापरवाही छोड़ें, जीवन बचाएं: मुख्यमंत्री

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क दुर्घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रदेशवासियों से यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क हादसों में होने वाली…

Ragwendra P Singh
January 13, 2026
2 min read
सड़क सुरक्षा के लिए ‘योगी की पाती’, लापरवाही छोड़ें, जीवन बचाएं: मुख्यमंत्री

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क दुर्घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रदेशवासियों से यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क हादसों में होने वाली जानहानि अत्यंत दुखद है और लापरवाही व नियमों की अनदेखी के कारण हर वर्ष हजारों लोग असमय अपनी जान गंवा देते हैं, जिससे अनेक परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट जाता है।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि 31 जनवरी तक प्रदेश भर में ‘सड़क सुरक्षा माह’ का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान नागरिकों के सुरक्षित भविष्य और परिवारों की रक्षा के संकल्प के साथ चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों और पैदल यात्रियों के सड़क व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाना है, ताकि दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की संख्या को शून्य स्तर तक लाया जा सके।

 

उन्होंने बताया कि प्रदेश के 20 दुर्घटना-संवेदनशील जनपदों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत राज्यभर में 3,000 से अधिक ऐसे स्थानों को चिह्नित किया गया है, जहां दुर्घटनाओं की आशंका अधिक रहती है। यह अभियान शिक्षा, प्रवर्तन, इंजीनियरिंग और आपात देखभाल जैसी प्रमुख बिंदुओं पर केंद्रित है।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की सड़कें सभी के लिए सुरक्षित हों, इसके लिए पुलिस नियमों को सख्ती से लागू करेगी, लेकिन आम नागरिकों का सहयोग भी उतना ही आवश्यक है। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न केवल स्वयं के लिए, बल्कि दूसरों के जीवन के लिए भी घातक हो सकता है।

 

उन्होंने गति सीमा का पालन करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने और हेलमेट व सीट बेल्ट को अनिवार्य रूप से पहनने की अपील की। मुख्यमंत्री ने माता-पिता से आग्रह किया कि नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें तथा पैदल चलने वालों के अधिकारों का सम्मान करते हुए उनके प्रति विशेष सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें।

 

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि प्रदेशवासी यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन कर उत्तर प्रदेश की सड़कों को सुगम, सुरक्षित और दुर्घटनामुक्त बनाने में सहभागी बनेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुख्यमंत्री रहते हुए शादी करने वाले उमर अब्दुल्ला 5वें CM, वीरभद्र सिंह से लेकर भगवंत मान तक लिस्ट में शामिल

उमर अब्दुल्ला की पहली शादी 1994 में पायल नाथ से हुई थी। दोनों ने इंग्लैंड में शादी की थी और यह एक प्रेम विवाह था। दोनों की मुलाकात दिल्ली के ओबेरॉय होटल में हुई थी, जहां पायल काम करती थीं। पायल सेवानिवृत्त सेना अधिकारी मेजर जनरल रामनाथ की बेटी हैं। उमर और पायल के बीच तलाक की कानूनी प्रक्रिया कई वर्षों तक चली और 31 जुलाई, 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने आपसी सहमति से दोनों का विवाह समाप्त कर दिया।

जापान के तट पर आया 6.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, शिमा शहर के पास दर्ज किए गए झटके

भूकंप के झटके महसूस होने के बाद स्थानीय लोगों में कुछ समय के लिए डर का माहौल बन गया, हालांकि राहत की बात यह है कि शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार अधिकारियों द्वारा कोई सुनामी चेतावनी (Tsunami Warning) जारी नहीं की गई है। फिलहाल इस शक्तिशाली भूकंप की वजह से किसी भी तरह के बड़े नुकसान या जान-माल की हानि की तत्काल कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

नेहरू की कुर्सी पर बैठीं मीरा कुमार, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुई ‘जनता की अदालत’, राहुल गांधी बोले- जाने का समय तय

खेड़ा ने आगे लिखा कि उसी कुर्सी पर बैठकर मीरा कुमार ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता को पद पर बने रहने के अयोग्य घोषित किया। उन्होंने दावा किया कि ज्ञानेश कुमार को देश की जनता ने खारिज कर दिया है और उनका पद छोड़ना अब केवल समय की बात है।