द इंडियन व्यू

सड़क सुरक्षा और प्रदूषण के मद्देनजर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे : वी. उमाशंकर

नई दिल्ली। सड़क सुरक्षा और प्रदूषण को लेकर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव वी. उमाशंकर ने कहा कि देशभर में वॉलंटियर्स की मदद से जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने इन विषयों पर जागरूकता अभियान को लेकर…

Ragwendra P Singh
April 8, 2025
2 min read
सड़क सुरक्षा और प्रदूषण के मद्देनजर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे : वी. उमाशंकर

नई दिल्ली। सड़क सुरक्षा और प्रदूषण को लेकर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव वी. उमाशंकर ने कहा कि देशभर में वॉलंटियर्स की मदद से जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।

उन्होंने इन विषयों पर जागरूकता अभियान को लेकर जानकारी देते हुए समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, सड़क सुरक्षा और प्रदूषण के मद्देनजर देश भर में 100 ऐसे जिले चुने जाएंगे, जहां जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। खासकर वॉलंटियर्स चुने जाएंगे, जिन्हें हमारे मंत्रालय द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्हें डिप्टी कमिश्नर और कलेक्टर ऑफ द डिस्ट्रिक्ट लेवल के सुपुर्द किया जाएगा। इन वॉलंटियर्स की एक फौज के जरिए इन विषयों पर ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा, इसके अलावा, हम इन एरिया में काम करने वाले प्रमुख एनजीओ को भी संबंधित जिला सड़क सुरक्षा समिति से जोड़ना चाहते हैं, ताकि वे रोड सेफ्टी को लेकर इन एनजीओ की मदद और जरूरी कार्रवाई कर सकें।

भारत में स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशंस प्रोवाइडर इफकॉन-स्ट्राबैग के सीईओ रजत मिश्रा ने सड़क सुरक्षा और प्रदूषण को लेकर बच्चों को जागरूक करने पर जोर दिया।

उन्होंने आईएएनएस से कहा, सड़क सुरक्षा और प्रदूषण बहुत हद तक एक-दूसरे से जुड़े हैं। गाड़ियां जब ठीक तरह से नहीं चलती हैं, ओवर स्पीडिंग करती हैं तो इससे प्रदूषण होता है। गाड़ियों की इस तरह की गतिविधि से ही एक्सीडेंट्स भी होते हैं। एनफोर्समेंट, एजुकेशन, इमरजेंसी रिस्पॉन्स और इंजीनियरिंग के साथ हम इस परेशानी को खत्म करने पर काम करते हैं। लेकिन, इस परेशानी को खत्म करने का सबसे प्रभावी तरीका बच्चों को शिक्षित करना है।

उन्होंने आगे कहा, अगर बच्चों को यह शिक्षा दी जाए कि दुर्घटनाएं क्यों होती हैं तो वे खुद भी भविष्य में जागरूक नागरिक बनेंगे और घर जाकर अपने पैरेंट्स को भी शिक्षित करेंगे। बच्चों को शिक्षित करने के साथ आने वाले दो-चार वर्षों में एक्सीडेंट के साथ-साथ प्रदूषण में भी कमी देखी जा सकेगी।

उन्होंने एनफोर्समेंट की सख्त जरूरत पर प्रकाश डालते हुए कहा, केवल चालान काटे जाने से बहुत कुछ नहीं हो सकता है। चालान काटे जाने के साथ ही सजा भी जरूरी है। तीन-चार बार चालान कटने के बाद लाइसेंस कैंसिल नहीं किया गया या बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाने पर सख्त सजा नहीं दी गई तब तक चालान का कोई फायदा नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि लोग चालान को हल्के में न लें। इसके लिए कानूनों को थोड़ा सख्त किए जाने की जरूरत है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…