द इंडियन व्यू

सचिन, रोहित, मिताली और कुंबले ने दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ियों ने शनिवार को देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कई खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया के जरिए देश के प्रति अपना गर्व और देशभक्ति का भाव व्यक्त किया।महान…

Ragwendra P Singh
August 15, 2026
1 min read
सचिन, रोहित, मिताली और कुंबले ने दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ियों ने शनिवार को देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कई खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया के जरिए देश के प्रति अपना गर्व और देशभक्ति का भाव व्यक्त किया।महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भारतीय तिरंगे की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!”भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट कर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले ने लिखा, “स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं! जय हिंद।”पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “सभी को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!”वहीं, पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भारतीय टीम की जर्सी में अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा करते हुए देश के प्रति गर्व व्यक्त किया।क्रिकेटरों के साथ देशभर के लोगों ने भी विभिन्न माध्यमों से 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया और राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान एवं देशभक्ति की भावना जाहिर की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।