द इंडियन व्यू

सकारात्मक संवाद से ही बनेगी सुंदर दुनिया : प्रो. संजय द्विवेदी

नई दिल्ली: भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के पूर्व महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने कहा है कि संवाद की सकारात्मक शक्ति ही दुनिया को सुंदर और समरस बना सकती है। वे रविवार को राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग…

Ragwendra P Singh
June 30, 2025
2 min read
सकारात्मक संवाद से ही बनेगी सुंदर दुनिया : प्रो. संजय द्विवेदी

नई दिल्ली: भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के पूर्व महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने कहा है कि संवाद की सकारात्मक शक्ति ही दुनिया को सुंदर और समरस बना सकती है। वे रविवार को राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (आरजेएस-पीबीएच) और आरजेएस पॉजिटिव मीडिया द्वारा आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

प्रो. द्विवेदी ने कहा कि “जब संवाद का अभाव होता है, तभी परिवारों में तनाव, समाज में अविश्वास और देशों के बीच युद्ध जैसी स्थितियां जन्म लेती हैं। सकारात्मक सोच और संवाद से हर संकट का समाधान निकाला जा सकता है।”

इस अवसर पर ‘सकारात्मकता के अंतरराष्ट्रीय महोत्सव’ (1 से 15 अगस्त 2025) के आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की गई और इसका संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में विविध आयोजनों की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई। प्रो. द्विवेदी ने कार्यक्रम में आरजेएस न्यूज लेटर का विमोचन भी किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आकाशवाणी के पूर्व कार्यक्रम निदेशक डॉ. हरि सिंह पाल ने की। उन्होंने आरजेएस सकारात्मक मीडिया आंदोलन के वैश्विक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के हर कोने से प्रेरणादायक कहानियों और सकारात्मक योगदानों को सामने लाने की आवश्यकता है। उन्होंने लोकगीतों, लोककथाओं और बोलियों के संरक्षण के लिए उनके डिजिटल अभिलेखन की आवश्यकता पर बल दिया।

मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी श्री सुनील कुमार सिंह, रति चौबे, नूतन चौबे और आरजेएस के राष्ट्रीय संयोजक श्री उदय कुमार मन्ना भी मंचासीन रहे।

इस अवसर पर विश्व भारती योग संस्थान के आचार्य प्रेम भाटिया, फिल्म अभिनेत्री संजीवनी चौधरी, कवयित्री सुषमा अग्रवाल, मधुबाला श्रीवास्तव, आलोक कुमार, सरिता कपूर, डॉ. श्याम कुमार, साधक ओमप्रकाश,सुदीप साहू, स्वीटी पॉल, डीपी कुशवाहा, चंद्रकला भारतीया, और मोहम्मद इशाक खान सहित देशभर के प्रतिभागियों ने भी अपने विचार रखे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…