सऊदी अरब की रोमांचक जीत, विश्व कप में जगह बनाने से एक कदम दूर
सऊदी अरब ने इंडोनेशिया को 3-2 से हराकर 2026 में खेले जाने वाले फुटबॉल विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए। सऊदी अरब अगर अगले मंगलवार को जेद्दा में ही इराक के खिलाफ जीत हासिल कर लेता है तो ग्रुप बी में…

सऊदी अरब ने इंडोनेशिया को 3-2 से हराकर 2026 में खेले जाने वाले फुटबॉल विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए। सऊदी अरब अगर अगले मंगलवार को जेद्दा में ही इराक के खिलाफ जीत हासिल कर लेता है तो ग्रुप बी में पहला स्थान और सातवीं बार विश्व कप में प्रवेश सुनिश्चित कर लेगा।
एशियाई क्वालीफाइंग के चौथे दौर में तीन-तीन टीम के दो ग्रुप के विजेता ही विश्व कप में स्वतः प्रवेश पा सकेंगे। बुधवार को खेले गए मैच में इंडोनेशिया ने पहला गोल किया जब केविन डिक्स ने 11वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला।
इसके छह मिनट बाद सालेह अबू अल-शमात ने बराबरी का गोल किया और 37वें मिनट में फिरास अल-बुरैकन के पेनल्टी पर किए गए गोल ने सऊदी अरब को बढ़त दिला दी।

अल-बुरैकन ने दूसरे हाफ में फिर से गोल किया, लेकिन डिक्स ने 89वें मिनट में दूसरी पेनल्टी को गोल में बदल दिया। इससे हालांकि हार का अंतर ही कम हो पाया।
सम्बंधित ख़बरें
मानवता के आगे पीछे छूटा रिकॉर्ड, बेग्स और डी ओलिवेरा को फेयर प्ले पुरस्कार
बोस्टन मैराथन के धावक आरोन बेग्स और रॉबसन डी ओलिवेरा को अंतरराष्ट्रीय फेयर प्ले पुरस्कार के लिए चुना गया है।
भारत को शुरुआती सफलता के लिए करना पड़ा संघर्ष, कीवियों ने बनाए 246 रन
आकाश दीप की शानदार गेंदबाजी के बावजूद टॉम लैथम और टॉम ब्लंडेल के अर्धशतकों से न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 246 रन बना लिए।
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
