संसद भवन परिसर में एसआईआर पर विरोध में शामिल हुईं सोनिया गांधी, सांसदों ने इसे वापस लेने की मांग की
नई दिल्ली : संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन बिहार में जारी मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में विपक्षी दलों ने संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया…

नई दिल्ली : संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन बिहार में जारी मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में विपक्षी दलों ने संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी सहित विपक्षी इंडी गठबंधन के सांसदों ने हिस्सा लिया। विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी करते हुए एसआईआर प्रक्रिया को तत्काल वापस लेने की मांग की।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि संसद में विपक्ष के नेताओं बोलने नहीं दिया जाता। हम चर्चा की मांग कर रहे हैं, सरकार को चर्चा करने के लिए सहमत होना चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सत्तारूढ़ दल पर लोकतंत्र को नष्ट करने पर आरोप लगाया। कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि आयोग दावा कर रहा है कि 95 प्रतिशत मतदाताओं का वेरिफिकेशन हो चुका है, जबकि जमीनी स्तर पर बीएलओ का कहना है कि यह प्रक्रिया तो 26 जुलाई से शुरू होगी। आयोग की मंशा संदेह के घेरे में है।
गौरतलब है कि बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कर रहा है। आयोग के अनुसार, अब तक 90 फीसदी से ज्यादा मतदाताओं ने फॉर्म भर दिए हैं और इसके आधार पर सितंबर के अंत तक अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। हालांकि, विपक्ष इस प्रक्रिया को संदिग्ध और पूर्वनियोजित मान रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
