द इंडियन व्यू

संसद परिसर में राजग की मंगल मिलन बैठक शुरू

नई दिल्ली : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल की साप्ताहिक 'मंगल मिलन' बैठक मंगलवार सुबह संसद परिसर स्थित जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में शुरू हो गई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित…

Ragwendra P Singh
July 28, 2026
1 min read
संसद परिसर में राजग की मंगल मिलन बैठक शुरू

नई दिल्ली : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल की साप्ताहिक 'मंगल मिलन' बैठक मंगलवार सुबह संसद परिसर स्थित जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में शुरू हो गई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता शामिल है। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी संबोधित करेंगे और नए पेपर लीक रोधी कानून पर उठाए गए कदमों के बारे में सांसदों को जानकारी दे सकते है।

 

बैठक में पहली बार नवगठित नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ इंडिया को विशेष आमंत्रित के रूप में बुलाया गया है। यह दल विपक्ष से अलग हुए 20 सांसदों से मिलकर बना है।

 

बैठक में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीयमंत्री अर्जुन राम मेघवाल, सांसद राघव चड्ढा, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे सहित कई नेता पहुंचे। 'मंगल मिलन' बैठक का मुख्य एजेंडा संसद के मौजूदा मानसून सत्र के दौरान सदन में समन्वय, सरकार की विधायी रणनीति और प्रमुख विधेयकों पर चर्चा करना है। हाल ही में सार्वजनिक परीक्षाएं (संशोधन) विधेयक पेश किए जाने के बाद सरकार आगे की संसदीय रणनीति पर भी मंथन करेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…