द इंडियन व्यू

संसद का मानसून सत्र आज से

नई दिल्ली : संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। सर्वदलीय बैठक में कल कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि आपरेशन सिंदूर, अमेरिकी राष्ट्रपति के दखल के दावे, बिहार में मतदाता सूची सघन पुनरीक्षण और मणिपुर जैसे मुद्दों पर…

Ragwendra P Singh
July 21, 2025
2 min read
संसद का मानसून सत्र आज से

नई दिल्ली : संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। सर्वदलीय बैठक में कल कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि आपरेशन सिंदूर, अमेरिकी राष्ट्रपति के दखल के दावे, बिहार में मतदाता सूची सघन पुनरीक्षण और मणिपुर जैसे मुद्दों पर प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए। सरकार ने कहा कि नियम और परंपरा के अनुसार वह हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है।

आज से शुरू होने जा रहा संसद का मानसून सत्र 21 अगस्त तक प्रस्तावित है। सत्र के सुचारु संचालन के लिए रविवार को संसद भवन एनेक्सी में राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई।

यह बैठक डेढ़ घंटे से अधिक समय तक चली। बैठक में भाजपा और राजग दलों के साथ ही कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक के बाद लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने कांग्रेस की ओर से उठाए गए मुद्दों को साझा किया।

संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजीजू ने कहा कि कई अहम मुद्दे हैं, जिन पर सभी दलों ने अपने विचार रखे हैं कि सदन में इन पर चर्चा होनी चाहिए। हम खुले दिल से तैयार हैं। हम नियम और परंपरा के तहत चलते हैं। इसलिए हर विषय पर चर्चा नियम और परंपरा के तहत ही होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…