द इंडियन व्यू

संसद का बजट सत्र आज से, राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगी शुरुआत

नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण से इसकी शुरुआत होगी। पूर्वाह्न 11 बजे उनका अभिभाषण होगा। इसके बाद आर्थिक सर्वेक्षण पेश होगा। केंद्रीय बजट एक फरवरी को पेश किया…

Ragwendra P Singh
January 31, 2025
2 min read
संसद का बजट सत्र आज से, राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगी शुरुआत

नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण से इसकी शुरुआत होगी। पूर्वाह्न 11 बजे उनका अभिभाषण होगा। इसके बाद आर्थिक सर्वेक्षण पेश होगा। केंद्रीय बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा। सरकार ने बजट सत्र के लिए 16 विधेयकों की सूची तैयार की है।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 2024-25 की आर्थिक समीक्षा पेश करेंगी। सत्र का पहला चरण 13 फरवरी को समाप्त होगा। दूसरा चरण 10 मार्च को शुरू होगा और चार अप्रैल को समाप्त होगा। बजट सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में सरकार ने सभी से सहयोग की अपील की। बैठक में 36 राजनीतिक दलों के 52 नेताओं ने हिस्सा लिया।

केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि साल का पहला सत्र होने के कारण राष्ट्रपति दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। इसके बाद आर्थिक सर्वे पेश होगा। एक फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रपति के अभिभाषण और बजट पर चर्चा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि 5 फरवरी को दिल्ली में मतदान के कारण अवकाश रहेगा और संसद की कार्यवाही नहीं चलेगी। बजट सत्र का पहला भाग 13 फरवरी तक चलेगा। इसके थोड़े समय के अंतराल के बाद 10 मार्च को बजट सत्र का दूसरा भाग आरंभ होगा। सरकार के पास इस सत्र के लिए 16 विधेयक और 19 संसदीय कार्य हैं।

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा कि विपक्ष की ओर से हमने चिंता जताई कि संसद को एकतरफा तरीके से चलाया जा रहा है। जेपीसी में भी विपक्ष की ओर वक्फ विधेयक में उठाए गए संशोधन को पूरी तरह से खारिज कर दिया गया जबकि दूसरी ओर सत्ता पक्ष की ओर से किए गए बदलावों को स्वीकार कर लिया गया। हमने इस मुद्दे पर भी अपने विचार रखे। महाकुंभ के दौरान हुए हादसे पर भी बैठक में हमारी ओर से दुख जताया गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…