द इंडियन व्यू

संविधान दिवस पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्ण और गृहमंत्री अमित शाह सहित तमाम नेताओं ने संविधान निर्माताओं को नमन किया

नई दिल्ली : संविधान दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्ण, गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने…

Ragwendra P Singh
November 26, 2025
2 min read
संविधान दिवस पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्ण और गृहमंत्री अमित शाह सहित तमाम नेताओं ने संविधान निर्माताओं को नमन किया

नई दिल्ली : संविधान दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्ण, गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने संदेश साझा करते हुए नेताओं ने कहा कि संविधान निर्माताओं ने संविधान के मूल सिद्धांतों न्याय, समानता, स्वतंत्रता, भाईचारा और धर्मनिरपेक्षता को संरक्षित करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने पर जोर दिया।उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्ण ने कहा कि संविधान सभा के विचारकों ने देश को एक कालजयी संविधान दिया जो लोकतंत्र की मार्गदर्शक शक्ति है। उन्होंने कहा कि संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के मूल्य हमें अधिक समावेशी, सशक्त और प्रगतिशील भारत बनाने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने सभी से संविधान की भावना के अनुसार कार्य करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की।गृहमंत्री अमित शाह ने बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर, डॉ. राजेंद्र प्रसाद और संविधान सभा के सभी सदस्यों को नमन करते हुए कहा कि भारतीय संविधान हर नागरिक को समान अवसर, सम्मान और अधिकार प्रदान करता है और यह राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त करता है।केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने संविधान को लोकतंत्र की आत्मा बताते हुए सभी देशवासियों को संविधान दिवस और राष्ट्रीय कानून दिवस की शुभकामनाएं दी।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि संविधान केवल वकीलों का दस्तावेज़ नहीं बल्कि जीवन जीने का माध्यम है। उन्होंने न्याय, समानता, स्वतंत्रता, भाईचारा और धर्मनिरपेक्षता जैसे मूल सिद्धांतों की रक्षा करने की अपील की।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि संविधान देश के हर नागरिक से किया गया एक पवित्र वादा है, जो गरीबों और वंचितों को सुरक्षा और शक्ति प्रदान करता है। उन्होंने सभी से संविधान की रक्षा करने और उसके मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने की अपील की।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संविधान दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर की दूरदर्शिता और अथक परिश्रम से निर्मित संविधान विश्व के सबसे सशक्त लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है।केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि संविधान भारत के लोकतंत्र को सशक्त, समावेशी और जीवंत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और सभी महान आत्माओं को नमन किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…