संयुक्त राष्ट्र सैन्य योगदानकर्ता देशों के सैन्य प्रमुखों ने राष्ट्रपति से की मुलाकात
नई दिल्ली : संयुक्त राष्ट्र के ट्रूप कॉन्ट्रिब्यूटिंग कंट्रीज के आर्मी चीफ्स’ कॉन्क्लेव में भाग लेने वाले विभिन्न देशों के सेना प्रमुख और उप-सेना प्रमुख अपने जीवनसाथियों सहित गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति…

नई दिल्ली : संयुक्त राष्ट्र के ट्रूप कॉन्ट्रिब्यूटिंग कंट्रीज के आर्मी चीफ्स’ कॉन्क्लेव में भाग लेने वाले विभिन्न देशों के सेना प्रमुख और उप-सेना प्रमुख अपने जीवनसाथियों सहित गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले।
राष्ट्रपति ने इस अवसर पर कहा कि सभी प्रतिभागी अपने-अपने देशों के श्रेष्ठ मूल्यों और आदर्शों के गौरवशाली प्रतिनिधि हैं। वे वैश्विक शांति और सतत समृद्धि के लिए अपने अनुभव, विशेषज्ञता और संकल्प का प्रतीक हैं।
राष्ट्रपति ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के शांति रक्षक अब तक विश्वभर में 71 अलग-अलग मिशनों में तैनात किए गए हैं। इन अभियानों का उद्देश्य निर्दोष लोगों, विशेषकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के दुखों को कम करना है। उन्होंने कहा कि कठिन और दूरस्थ इलाकों में तैनात संयुक्त राष्ट्र के शांति रक्षकों ने अदम्य साहस और करुणा का परिचय दिया है।
राष्ट्रपति ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक व्यवस्था के रूप में भारत बहुपक्षवाद और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों के पालन में दृढ़ विश्वास रखता है। भारत आरंभ से ही संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में अग्रणी योगदानकर्ता रहा है। हमारे शांति सैनिकों ने विश्व के सबसे चुनौतीपूर्ण अभियानों में उत्कृष्ट सेवा दी है। उन्होंने कहा कि भारत ने शांति अभियानों में लैंगिक समावेशन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। महिला शांति सैनिकों ने स्थानीय समुदायों को सशक्त किया है और भरोसे का वातावरण बनाया है।
राष्ट्रपति ने कहा कि जो राष्ट्र अपने वीर महिला और पुरुष सैनिकों को शांति स्थापना के इस पवित्र कार्य के लिए भेजते हैं, उन्हें ऐसे ढांचे विकसित करने की दिशा में कार्य करना चाहिए, जिससे ट्रूप कॉन्ट्रिब्यूटिंग कंट्रीज की आवाज़ अधिक सशक्त हो सके। साथ ही स्थानीय हितधारकों के साथ अधिक सक्रिय संवाद स्थापित करने की आवश्यकता है ताकि शांति किसी पर थोपी न जाए बल्कि सहभागिता के माध्यम से विकसित हो।
राष्ट्रपति ने कहा कि इस आर्मी चीफ्स कॉन्क्लेव जैसे आयोजनों से नए विचारों, गहन सहयोग और स्थायी मित्रता को बल मिलेगा। उन्होंने कहा, “हम सब शांति के संरक्षक बनकर ऐसा विश्व बनाएं, जहां हर बच्चा सुरक्षित नींद सोए, हर समाज सौहार्द में फले-फूले और संघर्ष केवल इतिहास के पन्नों में सीमित रह जाएं।”
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
