द इंडियन व्यू

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने चीन पाकिस्तान को आतंकियों के मुद्दे पर चेताया

नई दिल्ली ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत ने एक बार फिर चीन और पाकिस्तान को साफ शब्दों में समझा दिया है कि वे आतंकियों की ढाल बनना बंद करे। पाकिस्तान आतंकवाद का प्रश्रय दाता,…

Ragwendra P Singh
August 20, 2026
3 min read
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने चीन पाकिस्तान को आतंकियों के मुद्दे पर चेताया

नई दिल्ली ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत ने एक बार फिर चीन और पाकिस्तान को साफ शब्दों में समझा दिया है कि वे आतंकियों की ढाल बनना बंद करे। पाकिस्तान आतंकवाद का प्रश्रय दाता, वित्त पोषक और केंद्र बिंदु है। भारत ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र को संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ साधने का मंच नहीं बनने दिया जाना चाहिए और आतंकवादियों की लिस्टिंग में राजनीतिक हस्तक्षेप बंद होना चाहिए। सुरक्षा परिषद की 'कार्यप्रणाली' पर आयोजित चर्चा के दौरान संयुक्त राष्ट्र में भारत की प्रतिनिधि योजना पटेल ने किसी देश का नाम लिए बिना पाकिस्तान और चीन के रवैये पर तीखा प्रहार किया।

योजना पटेल ने रखा UN में भारत का पक्ष :

भारत की ओर से बोलते हुए योजना पटेल ने कहा कि आतंकवादियों की सूची तैयार करने या उन्हें हटाने की प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता और निष्पक्षता होनी चाहिए। भारतीय प्रतिनिधि ने कहा, “इस मामले में अधिक पारदर्शिता और निष्पक्षता होनी चाहिए। सुरक्षा परिषद की सदस्यता का इस्तेमाल आतंकियों को प्रतिबंध सूची से हटाकर उन्हें वैधता दिलाने या केवल राजनीतिक विचारों के आधार पर किसी अन्य संगठन को आतंकी घोषित करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र संकीर्ण राजनीतिक हितों को साधने का मंच नहीं बनना चाहिए।”

चीन-पाकिस्तान पर भारत का UN में वैचारिक हमला :

भारत का यह रुख सीधे तौर पर चीन की चालों पर हमला है। चीन आए दिन लश्कर-ए-तैयाबा (LeT) और जैश-ए-मोहम्मद (JeM) जैसे पाकिस्तान के पाले हुए आतंकवादी संगठनों के सरगनाओं को UNSC की 1267 प्रतिबंध समिति के तहत वैश्विक आतंकी घोषित होने से बचाता रहा है। चीन UNSC का स्थायी सदस्य होने के नाते 'तकनीकी रोक' का इस्तेमाल कर भारत के प्रस्तावों को अटकाता रहा है। भारत ने इसी हरकत को लेकर चीन और पाकिस्तान को चेतावनी दी है।

ग्लोबल साउथ को मिले अधिक प्रतिनिधित्व :

भारत ने इस दौरान सुरक्षा परिषद में सुधार की मांग भी दोहराई। द्वितीय विश्व युद्ध के समय का जिक्र करते हुए भारत ने कहा कि 80 साल पहले 1945 में हुए एक संघर्ष के नतीजे आज के दौर की सुरक्षा परिषद की संरचना, कार्यप्रणाली और तरीकों को तय नहीं कर सकते।

भारत ने यह भी कहा कि 1945 के बाद से संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता चार गुना बढ़ चुकी है, इसलिए आज की वास्तविकताओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। वहीं भारत ने सुरक्षा परिषद के स्थायी और अस्थायी दोनों श्रेणियों में भी अन्य देशों को शामिल करने की मांग की ताकि विकासशील देशों को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…