द इंडियन व्यू

संदीप दीक्षित के नामांकन रैली में शामिल हुए कई दिग्गज कांग्रेसी, देवेंद्र यादव ने कहा- 'आप' डरी

नई दिल्ली। नई दिल्ली विधानसभा सीट से आप उम्‍मीदवार आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित ने गुरुवार को नामांकन किया। उनके नामांकन…

Ragwendra P Singh
January 16, 2025
2 min read
संदीप दीक्षित के नामांकन रैली में शामिल हुए कई दिग्गज कांग्रेसी, देवेंद्र यादव ने कहा- 'आप' डरी

नई दिल्ली। नई दिल्ली विधानसभा सीट से आप उम्‍मीदवार आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित ने गुरुवार को नामांकन किया। उनके नामांकन रैली बड़ी संख्या में कांग्रेस के दिग्गज नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आईएएनएस से कहा, जब से संदीप दीक्षित ने नामांकन भरा है और कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा हुई है, तब से आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के अंदर डर का माहौल है। अरविंद केजरीवाल और प्रवेश वर्मा के बीच जो बयानबाजी हो रही है, वो दर्शाता है कि तानाशाही के पैर मजबूत हुए हैं। वहीं, कांग्रेस को जनसमर्थन मिल रहा है। ये बात मै दावे के साथ कह सकता हूं कि जब 8 फरवरी को नतीजे आएंगे, तो सिर्फ संदीप दीक्षित ही नहीं, बल्कि पूरी दिल्ली में कांग्रेस की वापसी होगी।

भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर देवेंद्र यादव ने कहा, लगातार ऐसी बात सामने आती रही हैं। वो कई बार पैसे बांटते हैं तो कई बार जूते बांटते हैं। ये बहुत जरूरी था कि उनके खिलाफ एफआईआर हो। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

रैली में बड़ी संख्या में आए लोगों को लेकर संदीप दीक्षित की पत्नी मोना दीक्षित ने कहा, चुनावी नतीजे के बारे में कहना जल्दबाजी होगी। लेकिन हम लोग बहुत मेहनत कर रहे हैं। संदीप चुनाव को लेकर सड़क पर बहुत मेहनत कर रहे हैं। वो सुबह ही ग्राउंड पर निकल जाते हैं। उनकी रणनीति है कि नई दिल्ली विधानसभा के प्रत्येक घर में वो खुद जाएं और लोगों से संपर्क करें। केजरीवाल अपने क्षेत्र में आए ही नहीं हैं। हमारी जीत होने की पूरी उम्मीद है। परिवार के सभी लोग मेहनत कर रहे हैं।

कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने दिल्ली में पार्टी की सरकार बनाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि सरकार बनाने के लिए जितनी सीटें चाहिए होती हैंं, उससे 5 सीटें ज्यादा जीत कर कांग्रेस दिल्ली में सरकार बनाएगी। इस बार जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

कांग्रेस नेता अजय माकन ने दावा किया कि नई दिल्ली सीट से संदीप दीक्षित की जीत होगी। अरविंद केजरीवाल चुनाव हार रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…