द इंडियन व्यू

संजू सैमसन ने की रियान पराग वाली गलती, लगा 24 लाख का फाइन

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन के लिए बुधवार रात निराशाजनक रही। पहले उनकी टीम को गुजरात के खिलाफ हुए मुकाबले में 58 रनों से हार मिली। बीसीसीआई ने उन्हें लताड़ा। गुजरात के खिलाफ स्लो ओवर रेट की वजह से संजू सैमसन पर…

Ragwendra P Singh
April 10, 2025
2 min read
संजू सैमसन ने की रियान पराग वाली गलती, लगा 24 लाख का फाइन

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन के लिए बुधवार रात निराशाजनक रही। पहले उनकी टीम को गुजरात के खिलाफ हुए मुकाबले में 58 रनों से हार मिली। बीसीसीआई ने उन्हें लताड़ा। गुजरात के खिलाफ स्लो ओवर रेट की वजह से संजू सैमसन पर 24 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

साभार : गूगल

टूर्नामेंट में दूसरी बार है जब राजस्थान ने बीसीसीआई का यह नियम तोड़ा है जिस वजह से सैमसन समेत पूरी टीम पर जुर्माना लगाया गया है। राजस्थान में शामिल सभी खिलाड़ियों पर 6 लाख या 25 प्रतिशत मैच फीस, जो भी कम हो, का जुर्माना लगाया गया है।

राजस्थान रॉयल्स को पहली बार स्लो ओवर रेट का दोषी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में पाया गया था, उस दौरान बीसीसीआई ने स्टैंड इन कैप्टन रियान पराग पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था।

बीसीसीआई प्रेस रिलीज के अनुसार, “राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन पर उनकी टीम द्वारा अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2025 के मैच नंबर 23 के दौरान स्लो ओवर रेट बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है।”

आगे बताया गया, "यह आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का सीजन का दूसरा अपराध था, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, सैमसन पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को उनके बॉलर्स ने निराश किया। गुजरात ने 20 ओवर में 217 रन बनाए। गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने 82 रन की शानदार पारी खेली। इस स्कोर का पीछा करने उतरी राजस्थान 19.2 ओवर में 159 रनों पर ढेर हुई। राजस्थान इस हार के बाद 7वें पायदान पर हैं, वहीं गुजरात टॉप पर है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।