'संचार साथी' ऐप पहरेदार की तरह सभी को रखेगा सुरक्षित : ज्योतिरादित्य सिंधिया
नई दिल्ली। दूरसंचार विभाग ने फर्जी कॉल और मैसेज को रिपोर्ट करने के लिए संचार साथी मोबाइल ऐप लॉन्च कर दिया है। केंद्रीय संचार और नॉर्थ-ईस्ट विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दूरसंचार विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम…

नई दिल्ली। दूरसंचार विभाग ने फर्जी कॉल और मैसेज को रिपोर्ट करने के लिए संचार साथी मोबाइल ऐप लॉन्च कर दिया है। केंद्रीय संचार और नॉर्थ-ईस्ट विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दूरसंचार विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान संचार साथी मोबाइल ऐप को लॉन्च किया।
संचार साथी मोबाइल ऐप लॉन्च पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, संचार साथी को एक ऐप के रूप में हर एक उपभोक्ता के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है। इस पोर्टल की सफलता विश्वव्यापी रही है। जहां 9 करोड़ लोगों ने पोर्टल पर विजिट किया है। करीब पौने तीन करोड़ फोन को डिस्कनेक्ट किया गया है, ये वे फोन थे जो गलत तरीके से रजिस्टर्ड हुए थे या फ्रॉड में भागीदार रहे थे। 11 लाख म्यूल के अकाउंट हमने फ्रीज किए हैं और 12.50 लाख वॉट्सऐप अकाउंट भी डिस्कनेक्ट किए गए हैं।
सिंधिया ने आगे कहा, जो 25 लाख फोन चोरी किए गए थे और जिन्हें डिस्कनेक्ट किया गया था, उनमें से 15 लाख फोन को ट्रेस भी कर लिया गया है। टेक्नोलॉजी सुविधा तो देती है, लेकिन जैसे ही कोई आविष्कार होता है, कभी-कभी इसका गलत इस्तेमाल करने की कोशिश होती है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा, संचार साथी ऐप एक पहरेदार की तरह सभी को सुरक्षित रखेगा। अब तक जो पोर्टल ने करके दिखाया है, वह अब फोन पर और तेज गति से होगा।
दूरसंचार विभाग की वेबसाइट संचार साथी पर फ्रॉड से जुड़ी शिकायत चक्षु पोर्टल पर करने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, स्मार्टफोन यूजर फोन चोरी या गुम होने पर इसे ब्लॉक करवा सकते हैं। इस पोर्टल में दो महत्वपूर्ण मॉड्यूल शामिल हैं, जिन्हें सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) और टेलीकॉम एनालिटिक्स फॉर फ्रॉड मैनेजमेंट एंड कंज्यूमर प्रोटेक्शन (टीएएफसीओपी) के रूप में जाना जाता है। दूरसंचार विभाग की इस सुविधा का इस्तेमाल अब मोबाइल पर ऐप के जरिए किया जा सकता है। प्ले स्टोर से संचार साथी ऐप को डाउनलोड किया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
