द इंडियन व्यू

संघ प्रमुख भागवत 26 से 28 अगस्त तक नई दिल्ली में परिर्चचा करेंगे

नई दिल्ली : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत 26 से 28 अगस्त तक नई दिल्ली में एक परिचर्चा को संबोधित करेंगे। संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में इसका आयोजन विज्ञान भवन में किया जाएगा। दिल्ली के प्रांत…

Ragwendra P Singh
July 22, 2025
2 min read
संघ प्रमुख भागवत 26 से 28 अगस्त तक नई दिल्ली में परिर्चचा करेंगे

नई दिल्ली : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत 26 से 28 अगस्त तक नई दिल्ली में एक परिचर्चा को संबोधित करेंगे। संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में इसका आयोजन विज्ञान भवन में किया जाएगा।

दिल्ली के प्रांत संघचालक डॉ. अनिल अग्रवाल ने बताया कि संघ प्रमुख 26, 27 और 28 अगस्त को प्रतिदिन सायंकाल 5.30 से 7.30 तक दिल्ली के विज्ञान भवन में एक परिचर्चा को संबोधित करेंगे। इस परिचर्चा में सम्मिलित होने के लिए देश-विदेश के प्रतिष्ठित जनों की सूची बनाकर निमंत्रित किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व सन् 2017 में 16 से 18 सितम्बर तक दिल्ली के इसी विज्ञान भवन में संघ प्रमुख भागवत ने इसी प्रकार की तीन दिवसीय परिचर्चा में सहभाग किया था। संघ के इतिहास में वह इस तरह का पहला आयोजन था। उस आयोजन में 60 से ज्यादा देशों के दिल्ली स्थित राजदूत या हाई कमिश्नर, देश के सभी राजनीतिक दलों, संस्थानों के प्रमुखों और फिल्मी हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया था। 2017 में आयोजित परिचर्चा में संघ प्रमुख ने संघ की स्थापना, उसके उद्देश्यों और गतिविधियों के साथ ही संघ के बारे में कुछ गलत धारणाओं को तोड़ने के लिए बहुत साफगोई से बातें रखीं थीं। अंतिम दिन कुछ संभ्रांत स्वजनों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए थे।

सन् 1925 में स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का यह शताब्दी वर्ष है। इस वर्ष विजयाशमी से लेकर अगले वर्ष के विजयादशमी तक रा. स्व.संघ ने अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से व्यापक जन संपर्क की योजना बनाई है। उसी क्रम में यह तय किया गया है कि देश के चार प्रमुख स्थानों पर संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत तीन-तीन दिवसीय व्याख्यान माला या परिचर्चा में सहभाग करेंगे। पहला आयोजन दिल्ली में 26 से 28 अगस्त तक होगा। इसके अतिरिक्त मुंबई, कोलकाता और बेंग्लुरू में इसी प्रकार के आयोजन होंगे। इसके अतिरक्ति देश भर में 1500 से अधिक स्थानों पर सम्मेलन आयोजित होंगे। साथ ही साथ घर-घर संपर्क कर संघ साहित्य के माध्यम से संघ की विचारधारा और कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। संघ अपने शताब्दी वर्ष में प्रत्येक ग्राम तक संपर्क बनाने के अभियान में जुटा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…