द इंडियन व्यू

संघ की कार्यशैली 'स्वयंसेवक' के माध्यम से समाज को सशक्त करना : सुनील आंबेकर

नई दिल्ली : दिल्ली में आयोजित शब्दोत्सव 2026 के अंतिम दिन रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि संघ की कार्यशैली का मूल आधार स्वयंसेवक केे माध्यम से समाज को सशक्त…

Ragwendra P Singh
January 4, 2026
2 min read
संघ की कार्यशैली 'स्वयंसेवक' के माध्यम से समाज को सशक्त करना : सुनील आंबेकर

नई दिल्ली : दिल्ली में आयोजित शब्दोत्सव 2026 के अंतिम दिन रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि संघ की कार्यशैली का मूल आधार स्वयंसेवक केे माध्यम से समाज को सशक्त एवं जागरूक करना है।

 

दिल्ली में रविवार को तीन दिवसीय उत्सव के अंतिम दिन इस मंच से कई वक्ताओ ने अलग- अलग विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के तीसरे दिन पुस्तक लोकार्पण, मीडिया, फिल्म और राजनीति जैसे कई मुद्दे तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए। इसमें कई छात्रों ने चित्रकला, मूर्तिकला और संस्कृति श्लोक गायन प्रतियोगिता में भाग लिया।

 

सुनील आंबेकर ने कहा, "संघ सरकार को दोषी ठहराने की प्रवृत्ति से दूर रहता है और इसके स्थान पर अपनी कार्यनीति में 'स्वयंसेवक प्रथम' के सिद्धांत को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।"

 

संघे शक्ति कलयुगे विषय पर उन्होंने कहा कि संघ का पहला कदम अपने कार्यकर्ताओं को समस्याग्रस्त क्षेत्रों में उतारकर कार्य करने के लिए प्रेरित करना होता है। इसके बाद नागरिकों को इस सामूहिक प्रयास से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाता है।

 

सुनील आंबेकर इस बात पर जोर दिया कि "कोई भी प्रभावी समाधान समाज के सहयोग से ही संभव है, न कि समाज से अलग-थलग रहकर।"

 

इसी मौके पर आरएसएस की शैली पर आधारित पुस्तक 'संघर्ष समाधान' के लोकार्पण के दौरान डॉ रतन शारदा और डॉ यशवंत पाठक ने कहा कि संघ जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर, और पंजाब में सांस्कृतिक एकता का एक साझा आधार बनाकर कार्य कर रहा है।

 

उन्होंने कहा कि जब राम जन्मभूमि आंदोलन का सूत्रपात हुआ था, तब सभी राजनीतिक दलों की भाषा विरोध और संदेह से भरी थी। किंतु, जैसे ही 'लोक-जागरण' हुआ, व्यापक जनमानस ने इस विषय को भारत की अस्मिता से जोड़कर देखा, जिससे माहौल पूरी तरह परिवर्तित हो गया।

 

आज 'संघ शक्ति कलियुगे' और ‘देश की आंतरिक एवं बाहरी रक्षा पर उद्बोधन’ जैसे समसामयिक एवं वैचारिक सत्र आयोजित किये गए।

 

इस मौके पर तीन दिन में 40 से अधिक पुस्तकों का लोकार्पण, छह बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम, दो बड़े कवि सम्मेलन, ओपन माइक (युवाओं के लिए), विभिन्न प्रकाशनों के बुक स्टॉल (सुरुचि, प्रभात, गरुण आदि), भोजन के फूड स्टॉल, 100 से अधिक वक्ता और कॉलेज और विश्वविद्यालय के छात्र शामिल हुए।

 

---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…