‘संकटग्रस्त’ देशों के लिए हमेशा ‘संकटमोचक’ बनकर खड़ा रहा भारत
शाश्वत तिवारी। दुनियाभर में जब भी ग्लोबल साउथ (गरीब एवं विकासशील देश) को किसी भी आपदा ने घेरा है, तब-तब भारत फर्स्ट रेस्पॉन्डर (पहली प्रतिक्रिया देने वाला) के तौर पर सामने आया है। हाल ही में म्यांमार में आए विनाशकारी…

शाश्वत तिवारी। दुनियाभर में जब भी ग्लोबल साउथ (गरीब एवं विकासशील देश) को किसी भी आपदा ने घेरा है, तब-तब भारत फर्स्ट रेस्पॉन्डर (पहली प्रतिक्रिया देने वाला) के तौर पर सामने आया है। हाल ही में म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप के बाद, वह भारत ही है, जो संकटग्रस्त देश की सहायता के लिए सबसे पहले खड़ा नजर आया है। भारत ने सोमवार को ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ के तहत 50 टन राहत सामग्री की एक नई खेप भेजी है।
इससे पहले शनिवार को भारत ने भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए पांच सैन्य विमानों से राहत सामग्री, बचाव दल और चिकित्सा उपकरण म्यांमार भेजे थे। भारत ने बीते शुक्रवार को म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के भयानक भूकंप के बाद अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति और ‘ग्लोबल साउथ’ के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता दिखाते हुए तुरंत एक पूरा अभियान- ऑपरेशन ब्रह्मा शुरू कर दिया था। अभियान के तहत कई सैन्य विमान और नौसैन्य जहाज पड़ोसी देश की मदद के लिए तैयार रखे गए हैं, जोकि दवाइयां, चिकित्सा उपकरण और खाद्य सामग्री सहित अन्य जरूरी सामान म्यांमार तक पहुंचा रहे हैं।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत ने ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत पड़ोसी देश की मदद के लिए सबसे पहले हाथ बढ़ाते हुए शनिवार को ही मदद पहुंचानी शुरू कर दी थी। भारत ने बार-बार यह साबित किया है कि वह महज एक क्षेत्रीय शक्ति ही नहीं, बल्कि वैश्विक मानवीय सहयोग का अहम स्तंभ भी है। चाहे तुर्की और सीरिया में ऑपरेशन ‘दोस्त’ हो, नेपाल में ‘ऑपरेशन मैत्री’ हो, या फिर म्यांमार व वियतनाम में ‘ऑपरेशन सद्भाव’ हो, भारत हर आपदा में जरूरतमंद तथा मित्र देशों की सहायता के लिए फर्स्ट रेस्पॉन्डर के तौर पर आगे आया है।
इसके अलावा कोरोना महामारी के दौरान, जब पूरी दुनिया संकट में थी, तब भारत ने ‘वैक्सीन मैत्री’ अभियान के तहत हर जरूरतमंद देश की खुलकर मदद की थी। पिछले कुछ वर्षों से लगातार चल रहे इस क्रम को देखते हुए यह स्पष्ट हो चुका है कि मुसीबत में मददगार बनना भारत की नीति बन चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
