श्रेयस अय्यर की फिटनेस परीक्षा, विजय हजारे ट्रॉफी में उतरेंगे मैदान पर
भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पिछले साल अक्टूबर में लगी तिल्ली (स्पलीन) की चोट से उबरने के बाद अपना पहला प्रतिस्पर्धी मैच खेलने के लिए तैयार हैं। वह विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई और हिमाचल प्रदेश के बीच छह जनवरी को होने…

भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पिछले साल अक्टूबर में लगी तिल्ली (स्पलीन) की चोट से उबरने के बाद अपना पहला प्रतिस्पर्धी मैच खेलने के लिए तैयार हैं।
वह विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई और हिमाचल प्रदेश के बीच छह जनवरी को होने वाले मैच में खेलेंगे लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज में उनकी उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर करेगी। सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे मैच के दौरान अय्यर को चोट लगी थी।
उन्हें तिल्ली में घाव और आंतरिक रक्तस्राव के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीसीसीआई ने नवंबर की शुरुआत में अय्यर को टीम से रिलीज कर दिया था। इसके बाद दाएं हाथ का यह बल्लेबाज अब वापसी करने के करीब है।
बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के एक सूत्र के अनुसार यह 31 वर्षीय खिलाड़ी अपनी घरेलू टीम मुंबई के लिए 50 ओवरों की प्रमुख घरेलू प्रतियोगिता में खेलेगा।

सूत्र ने एक समाचार एजेंसी से कहा, ‘‘श्रेयस दो जनवरी, 2026 को अपना पहला 50 ओवर का आरटीपी (रिटर्न टू प्ले) मैच खेलने में सफल रहे। वह पूरी तरह फिट होने की मंजूरी मिलने से पहले छह जनवरी को विजय हजारे ट्रॉफी के मैच के रूप में अपना दूसरा आरटीपी मैच खेलेंगे।’’
इस प्रकार अय्यर एक अन्य भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के साथ खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। जायसवाल ने 31 दिसंबर को गोवा के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी में अपना पहला मैच खेला था।
भारत 11 से 31 जनवरी तक न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू धरती पर तीन वनडे और फिर पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह
लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
