श्री अरविंद की जयंती पर नितिन नवीन ने दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रवाद और आध्यात्मिक चेतना में योगदान को किया याद
नई दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने श्री अरविंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके राष्ट्रवादी विचारों और आध्यात्मिक दृष्टिकोण को याद किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते…

नई दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने श्री अरविंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके राष्ट्रवादी विचारों और आध्यात्मिक दृष्टिकोण को याद किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए नितिन नवीन ने श्री अरविंद को “दूरदर्शी चिंतक, राष्ट्रवादी और आध्यात्मिक दृष्टा” बताया।नितिन नवीन ने लिखा कि श्री अरविंद की परिवर्तनकारी रचनाओं ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को गहरी बौद्धिक और आध्यात्मिक दिशा दी। उन्होंने भारत माता को केवल एक भौगोलिक क्षेत्र के रूप में नहीं, बल्कि सामूहिक चेतना के जीवंत स्वरूप के तौर पर देखने की दृष्टि विकसित की। नितिन नवीन ने कहा कि भारतीय विरासत और मानव विकास में श्री अरविंद का अटूट विश्वास आज भी आत्म-परिवर्तन और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरणा देता है।श्री अरविंद घोष का जन्म 15 अगस्त 1872 को कलकत्ता में हुआ था। प्रारंभिक शिक्षा के बाद वे इंग्लैंड गए और उच्च शिक्षा प्राप्त की। भारत लौटने के बाद वे बड़ौदा रियासत से जुड़े और इसी दौरान भारतीय संस्कृति, दर्शन तथा राष्ट्रवाद की ओर उनका झुकाव तेजी से बढ़ा। 1908 में अलीपुर बम कांड में उन्हें गिरफ्तार किया गया। जेल में बिताए समय का उनके जीवन और विचारों पर गहरा प्रभाव पड़ा। इसके बाद उनका झुकाव आध्यात्मिक साधना की ओर बढ़ता गया। 1910 में वे पांडिचेरी चले गए, जहां उन्होंने आगे का अधिकांश जीवन आध्यात्मिक साधना, दर्शन और लेखन में बिताया।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
