द इंडियन व्यू

श्रीलंका 290 रन पर ऑलआउट, भारत ने दिया फॉलोऑन

कोलंबो : भारत ने दूसरे और अंतिम टेस्ट के चौथे दिन श्रीलंका को पहली पारी में 290 रन पर ऑलआउट कर फॉलोऑन के लिए मजबूर कर दिया। भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 503 रन बनाकर घोषित की थी।दिन की शुरुआत के बाद भारत को…

Ragwendra P Singh
August 26, 2026
1 min read
श्रीलंका 290 रन पर ऑलआउट, भारत ने दिया फॉलोऑन

कोलंबो : भारत ने दूसरे और अंतिम टेस्ट के चौथे दिन श्रीलंका को पहली पारी में 290 रन पर ऑलआउट कर फॉलोऑन के लिए मजबूर कर दिया। भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 503 रन बनाकर घोषित की थी।दिन की शुरुआत के बाद भारत को श्रीलंका की आखिरी दो विकेट हासिल करने में सिर्फ 15 मिनट लगे। सोनल दिनूषा ने शानदार 103 रन बनाए। यह इस सीरीज में उनका दूसरा शतक है। वह श्रीलंका की पारी के आखिरी बल्लेबाज के रूप में आउट हुए।भारत के लिए पदार्पण कर रहे स्पिनर सारांश जैन ने श्रीलंका के आखिरी दोनों विकेट झटके। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और स्पिनर मानव सुथार ने भी तीन-तीन विकेट हासिल किए।समाचार लिखे जाने तक श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 5 रन पर 1 विकेट खो दिया है। सिराज ने लाहिरू उडारा (03) को सारांश जैन के हाथों कैच आउट कराया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।