श्रीलंका में साइक्लोन दित्वा से हुई तबाही के बाद भारत ने शुरू किया ऑपरेशन 'सागर बंधु'
नई दिल्ली : श्रीलंका में चक्रवात दित्वा के कारण भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है और 43,991 लोग प्रभावित हुए हैं। खराब मौसम से उड़ानें और रेल सेवाएं ठप हैं, इसलिए भारत ने वायु सेना और…

नई दिल्ली : श्रीलंका में चक्रवात दित्वा के कारण भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है और 43,991 लोग प्रभावित हुए हैं। खराब मौसम से उड़ानें और रेल सेवाएं ठप हैं, इसलिए भारत ने वायु सेना और नौसेना के माध्यम से ऑपरेशन 'सागर बंधु' शुरू किया है, जिसके तहत श्रीलंका में मदद भेजी गई है। वायु सेना ने 21 टन राहत सामग्री के साथ 80 से ज्यादा एनडीआरएफ कर्मियों और 8 टन सामान कोलंबो पहुंचा दिया है। इसी तरह नौसेना ने आईएनएस विक्रांत और युद्धपोत उदयगिरि से राहत सामग्री कोलंबो में श्रीलंकाई अधिकारियों को सौंपी है।चक्रवात 'दित्वा' की वजह से हुई तबाही को देखते हुए वायु सेना ने 28/29 नवंबर की रात को हिंडन एयर बेस से एक सी-130 और एक आईएल-76 को तुरंत तैनात किया। इस चक्रवात की वजह से भारी बारिश से पूर्वी श्रीलंका में बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाओं को देखते हुए केंद्र सरकार के आदेश पर 80 बचावकर्मियों वाली दो टीमों को श्रीलंका में बचाव और राहत काम के लिए भेजा गया है। हिंडन एयर बेस से आज सुबह 04:06 बजे आईएल-76 से उड़ान भरी और 08:10 बजे कोलंबो में लैंड किया। इसके अलावा लगभग 21 टन राहत सामग्री प्रभावित देश में भेजी गई हैं, जिसमें टेंट, कंबल, गद्दे, डिग्निटी किट और दूसरी चीज़ें शामिल हैं। इसके अलावा सी-130 परिवहन विमान से 21 टन राहत सामग्री और 80 से ज्यादा एनडीआरएफ कर्मियों के साथ 8 टन का सामान पहुंचाया है।वायु सेना ने शनिवार को बताया कि चक्रवात से हुई भारी तबाही के बाद भारत ने श्रीलंका की मदद के लिए ऑपरेशन सागर बंधु शुरू किया है, जिसमें प्रभावित समुदायों की मदद के लिए जरूरी राशन और जरूरी सप्लाई पहुंचाई गई है। भारत अपने मानवीय सहायता और आपदा राहत फ्रेमवर्क के तहत प्राकृतिक आपदाओं के दौरान पड़ोसी देशों की मदद करता है। इस मिशन को ऑपरेशनल करने के लिए वायु सेना ने तेजी के साथ प्रभावित समुदायों को तुरंत जमीनी मदद दी है। ये हवाई डिलीवरी समुद्र के रास्ते पहले भेजी गई खेपों के बाद हुई हैं, जिसमें भारतीय नौसेना एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत और युद्धपोत उदयगिरि कोलंबो पहुंचे।नौसेना के मुताबिक युद्धपोत विक्रांत से दो चेतक हेलीकॉप्टर श्रीलंका एयरफोर्स के लोगों के साथ सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए रवाना हुए हैं। श्रीलंकाई नौसेना के अंतरराष्ट्रीय बेड़े की समीक्षा में शामिल होने के लिए कोलंबो पहुंचे आईएनएस विक्रांत और युद्धपोत उदयगिरि से राहत सामग्री की पहली खेप श्रीलंका के अधिकारियों को सौंप दी गई है। श्रीलंका में भारतीय मिशन ने एक बयान में कहा कि भारत ने अब तक 4.5 टन सूखा राशन और 2 टन ताजा राशन दिया है, जिसमें मुख्य खाना, पैकेज्ड और रेडी-टू-ईट आइटम, डेयरी और बेकरी प्रोडक्ट, ड्रिंक्स और दूसरी ज़रूरी न्यूट्रिशनल चीज़ें शामिल हैं। मिशन ने कहा कि 'नेबरहुड फर्स्ट' पॉलिसी के प्रति अपनी पक्की प्रतिबद्धता के साथ भारत इस मुश्किल समय में श्रीलंका का साथ देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।------------------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
