श्रीकांत की जबरदस्त वापसी : मलेशिया मास्टर्स में बने उपविजेता
भारतीय किदांबी श्रीकांत रविवार को मलयेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में हार मिली और वह उपविजेता रहे। उन्हें पुरुष एकल फाइनल में चीन के विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी ली शी फेंग से सीधे गेम में हार…

भारतीय किदांबी श्रीकांत रविवार को मलयेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में हार मिली और वह उपविजेता रहे। उन्हें पुरुष एकल फाइनल में चीन के विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी ली शी फेंग से सीधे गेम में हार मिली। चोट के चलते हाल फिलहाल में कई अवसर गंवाने के बाद श्रीकांत ने मलयेशिया मास्टर्स में जबरदस्त वापसी की।

इस खिलाड़ी ने छह साल में पहली बार किसी बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने क्वालिफायर से शुरुआत की और खिताबी मुकाबले तक शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी का प्रदर्शन अनियमित रहा और वह दूसरे वरीय ली के मजबूत डिफेंस को भेदने में संघर्ष करते रहे। वह मौके भुनाने में भी असफल रहे और आखिरकार 36 मिनट में 11-21, 9-21 से हार गए। हार के बावजूद श्रीकांत का प्रदर्शन प्रेरणादायक रहा।
उन्होंने इस महीने की शुरुआत में दुनिया में 82वें नंबर पर खिसकने के बाद, दुनिया को अपनी क्षमता की याद दिलाने के लिए धैर्य और क्लास दिखाया। श्रीकांत पिछली बार 2019 इंडिया ओपन में बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर के फाइनल में पहुंचे थे, जहां वे उपविजेता भी रहे थे। वे 2021 विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता भी रहे।
श्रीकांत 2017 में चार बीडब्लयूएफ खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने थे और फिर उन्होंने भारत को टीम स्पर्धा में राष्ट्रमंडल खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया, लेकिन उसके तुरंत बाद उनका संघर्ष शुरू हो गया।
पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत पिछले कुछ सत्र में खराब फॉर्म और फिटनेस के दौर से गुजर रहे हैं जिससे अब वह विश्व रैंकिंग में 65वें स्थान पर हैं। इससे पहले श्रीकांत ने सटीक नेट प्ले और आक्रामक खेल की बदौलत सेमीफाइनल में दुनिया के 23वें नंबर के खिलाड़ी टनाका को 21-18, 24-22 से शिकस्त दी थी।
वहीं, क्वार्टर फाइनल में उन्होंने अपने से ऊंची रैंकिंग के फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव पर तीन गेम में जीत दर्ज कर अंतिम चार का टिकट कटाया था। 65वीं रैंकिंग पर काबिज श्रीकांत ने क्वार्टर फाइनल में दुनिया के 18वें नंबर के पोपोव को कड़ी टक्कर देते हुए एक घंटे 14 मिनट में 24-22, 17-21, 22-20 से शिकस्त दी।
उससे पहले श्रीकांत ने दुनिया के 33वें नंबर के खिलाड़ी गुयेन के खिलाफ प्री-क्वार्टर फाइनल में 59 मिनट तक चले मुकाबले में 23-21, 21-17 से जीत हासिल की थी। वहीं, मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने के लिए श्रीकांत ने चीनी ताइपे के हुआंग यू काई को 9-21, 21-12, 21-6 से हराया था।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
