द इंडियन व्यू

श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए 12100 फीट लम्बाई में घाटों का निर्माण, कम से कम पैदल चलने के लिए घाटों के नजदीक बनाई गई पार्किंग

प्रयागराज। प्रयागराज के संगम तट पर आयोजित माघ मेले का दूसरा स्नान पर्व मकर संक्राति 15 जनवरी को है। पौष पूर्णिमा स्नान पर्व में 31 लाख से अधिक श्रद्धालुओं को सकुशल स्नान संपन्न कराने के बाद अब मेला प्रशासन ने मकर…

Ragwendra P Singh
January 16, 2026
3 min read
श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए 12100 फीट लम्बाई में घाटों का निर्माण, कम से कम पैदल चलने के लिए घाटों के नजदीक बनाई गई पार्किंग

प्रयागराज। प्रयागराज के संगम तट पर आयोजित माघ मेले का दूसरा स्नान पर्व मकर संक्राति 15 जनवरी को है। पौष पूर्णिमा स्नान पर्व में 31 लाख से अधिक श्रद्धालुओं को सकुशल स्नान संपन्न कराने के बाद अब मेला प्रशासन ने मकर संक्रांति स्नान पर्व के लिए कमर कस ली है। इसके लिए स्नान घाटों पर विशेष व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को कम से कम पैदल चलना पड़े, इसके लिए घाटों के समीप ही पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इस दौरान एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के स्नान का प्रशासन का अनुमान है।

प्रशासन ने तैयार किया भीड़ प्रबंधन का मेगा प्लान
माघ मेला-2024 में इस पर्व पर 28.95 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया था। इस बार लगभग तीन गुना अधिक श्रद्धालुओं के आगमन के अनुमान को देखते हुए मेला प्रशासन ने भी भीड़ प्रबंधन का मेगा प्लान तैयार किया है। माघ मेला अधिकारी ऋषिराज का कहना है भीड़ प्रबन्धन एवं सुगम यातायात के दृष्टिगत इस बार 42 अस्थायी पार्किंग विकसित की गयी है, जिसमें लगभग एक लाख से अधिक वाहन पार्क हो सकेंगे। माघ मेला 2025-26 में कुल 12100 फीट लम्बाई में घाटों का निर्माण किया गया है जिनमें सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं चेंजिंग रूम, पुऑल, कॉसा, शौचालय आदि उपलब्ध हैं। मेला अधिकारी के अनुसार माघ मेले में गंगा में जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कानपुर के गंगा बैराज से प्रतिदिन 8000 क्यूसेक जल छोड़ा जा रहा है। प्रयागराज में दोनों नदियों में गिरने वाले सभी 81 नालों की टैपिंग की जा चुकी है। निरंतर गंगा जल की मॉनिटरिंग हो रही है।

स्वच्छता , सुरक्षा और सुगम परिवहन को प्राथमिकता
शासन के निर्देश पर माघ मेले में स्वच्छता , सुरक्षा और सुगम परिवहन पर विशेष जोर दिया गया है। मेला अधिकारी ऋषिराज बताते हैं कि माघ मेले को खुले में शौच मुक्त (O.D.F.), दुर्गन्ध मुक्त और गंगा में जीरो डिस्चार्ज हेतु लगभग 25,880 शौचालय, 11 हजार डस्टबिन, 10 लाख से अधिक लाइनर बैग, 25 सक्शन गाड़ियां एवं 3,300 सफाई कर्मी तैनात किये गये हैं। श्रद्धालुओं के सुगम एवं सुलभ आवागमन हेतु बाइक टैक्सी और गोल्फ कार्ट की व्यवस्था की गयी है। माघ मेला पुलिस अधीक्षक नीरज पांडेय बताते हैं कि सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में 17 थाने व 42 पुलिस चौकी, 20 अग्निशमन स्टेशन, 07 अग्निशमन चौकी, 20 अग्निशमन वॉच टावर, 01 जल पुलिस थाना, 01 जल पुलिस कन्ट्रोल रूम तथा 04 जल पुलिस सब कन्ट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। 8 किलोमीटर से अधिक डीप वाटर बैरीकेडिंग एवं 02 किलोमीटर रिवर लाइन (एकल दिशा मार्ग हेतु) लगायी गयी है।
मेला क्षेत्र में सुरक्षा के दृष्टिगत पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की गयी है। नगर एवं मेला क्षेत्र में पूर्व से स्थापित सीसीटीवी कैमरों के अतिरिक्त एआई युक्त कैमरों सहित 400 से अधिक कैमरों के माध्यम से क्राउड मानिटरिंग, क्राउड डेन्सिटी एनालिसिस, इन्सीडेन्ट रिपोर्टिंग, स्वच्छता एवं सुरक्षा निगरानी की व्यवस्था की गयी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुख्यमंत्री रहते हुए शादी करने वाले उमर अब्दुल्ला 5वें CM, वीरभद्र सिंह से लेकर भगवंत मान तक लिस्ट में शामिल

उमर अब्दुल्ला की पहली शादी 1994 में पायल नाथ से हुई थी। दोनों ने इंग्लैंड में शादी की थी और यह एक प्रेम विवाह था। दोनों की मुलाकात दिल्ली के ओबेरॉय होटल में हुई थी, जहां पायल काम करती थीं। पायल सेवानिवृत्त सेना अधिकारी मेजर जनरल रामनाथ की बेटी हैं। उमर और पायल के बीच तलाक की कानूनी प्रक्रिया कई वर्षों तक चली और 31 जुलाई, 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने आपसी सहमति से दोनों का विवाह समाप्त कर दिया।

जापान के तट पर आया 6.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, शिमा शहर के पास दर्ज किए गए झटके

भूकंप के झटके महसूस होने के बाद स्थानीय लोगों में कुछ समय के लिए डर का माहौल बन गया, हालांकि राहत की बात यह है कि शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार अधिकारियों द्वारा कोई सुनामी चेतावनी (Tsunami Warning) जारी नहीं की गई है। फिलहाल इस शक्तिशाली भूकंप की वजह से किसी भी तरह के बड़े नुकसान या जान-माल की हानि की तत्काल कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

नेहरू की कुर्सी पर बैठीं मीरा कुमार, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुई ‘जनता की अदालत’, राहुल गांधी बोले- जाने का समय तय

खेड़ा ने आगे लिखा कि उसी कुर्सी पर बैठकर मीरा कुमार ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता को पद पर बने रहने के अयोग्य घोषित किया। उन्होंने दावा किया कि ज्ञानेश कुमार को देश की जनता ने खारिज कर दिया है और उनका पद छोड़ना अब केवल समय की बात है।