शेफाली की याद में छलका पराग त्यागी का दर्द
नई दिल्ली : 'कांटा लगा' गाने से घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के अचानक निधन ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है। 42 वर्ष की उम्र में, 27 जून को कार्डिएक अरेस्ट के चलते उनका निधन हो गया। अब उनके पति…

नई दिल्ली : 'कांटा लगा' गाने से घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के अचानक निधन ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है। 42 वर्ष की उम्र में, 27 जून को कार्डिएक अरेस्ट के चलते उनका निधन हो गया। अब उनके पति और अभिनेता पराग त्यागी ने अपनी दिवंगत पत्नी को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। पराग ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेफाली के साथ बिताए कुछ अनमोल और खूबसूरत पलों का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी निजी जिंदगी की झलकियां नजर आती हैं।
पराग ने इंस्टाग्राम पर शेफाली के साथ बिताए पलों की एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा, "मैं तुम्हें हर जन्म में खोज लूंगा और तुम्हें खूब प्यार करूंगा। मैं तुमसे हमेशा प्यार करता रहूंगा। मेरी गुंडी, मेरी छोकरी।" इस पोस्ट के साथ पराग ने शेफाली को टैग करते हुए एक लाल दिल का इमोजी भी जोड़ा, जो उनके गहरे प्रेम और टूटे दिल की झलक देता है।
27 जून की रात शेफाली को अचानक सीने में तेज़ दर्द की शिकायत हुई। उनके पति पराग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
