द इंडियन व्यू

शेफाली का तूफानी अर्धशतक, गेंदबाजों ने बरपाया कहर; थाईलैंड को 94 रन से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला एशिया कप 2026 में अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए थाईलैंड को 94 रन के बड़े अंतर से हराया। शेफाली वर्मा के रिकॉर्ड अर्धशतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने पहले मैच…

Ragwendra P Singh
August 31, 2026
2 min read
शेफाली का तूफानी अर्धशतक, गेंदबाजों ने बरपाया कहर; थाईलैंड को 94 रन से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला एशिया कप 2026 में अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए थाईलैंड को 94 रन के बड़े अंतर से हराया। शेफाली वर्मा के रिकॉर्ड अर्धशतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने पहले मैच में एकतरफा जीत दर्ज की।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 159 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 64 रन बनाए। शेफाली ने सिर्फ 26 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो महिला एशिया कप इतिहास के सबसे तेज अर्धशतकों में शामिल हो गया। शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

स्मृति मंधाना ने 19 और प्रतिका रावल ने 22 रन का योगदान दिया, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर पांच रन बनाकर आउट हुईं। 160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थाईलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 65 रन पर ढेर हो गई। नन्नापट कोंचारोएनकाई ने सर्वाधिक 41 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई खास सहयोग नहीं मिला।

@BCCIWomen

भारत से दीप्ति शर्मा और नंदनी शर्मा ने तीन-तीन विकेट चटकाए, जबकि श्री चरणी को दो सफलताएं मिलीं। क्रांति गौड़ ने भी एक विकेट लिया। इस मुकाबले में दीप्ति शर्मा ने अपना 150वां टी20 मैच खेला और यह उपलब्धि हासिल करने वाली भारत की तीसरी महिला खिलाड़ी बन गईं। उनसे पहले हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना यह मुकाम हासिल कर चुकी हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।