शूटिंग विश्व कप : 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में चेन सिंह को कांस्य पदक
वरिष्ठ शूटर और एशियन गेम्स पदक विजेता चेन सिंह ने अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में जारी अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) विश्व कप राइफल/पिस्टल/शॉटगन में भारत के लिए पहला पदक दिलाया। उन्होंने शुक्रवार को…

वरिष्ठ शूटर और एशियन गेम्स पदक विजेता चेन सिंह ने अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में जारी अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) विश्व कप राइफल/पिस्टल/शॉटगन में भारत के लिए पहला पदक दिलाया।

उन्होंने शुक्रवार को पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। हंगरी के इस्टवान पेनि ने 461.0 अंकों के साथ स्वर्ण पदक, जबकि चीन के तियान जियामिंग ने 458.8 अंकों के साथ रजत पदक जीता।
चेन सिंह ने 45 शॉट्स के फाइनल में 443.7 अंकों के साथ अंतिम से पहले शॉट के बाद मुकाबले से बाहर हो गए, लेकिन तब तक वे भारत के लिए पदक पक्का कर चुके थे। यह उनका तीन साल बाद किसी आईएसएसएफ प्रतियोगिता में पदक है।
भारत से ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, नीरज कुमार और चेन सिंह—तीनों ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। इसमें मौजूदा विश्व चैंपियन अलेक्जेंडर श्मिर्ल (ऑस्ट्रिया) जैसे दिग्गज भी थे। ऐश्वर्य ने 589 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर क्वालीफाई किया, जबकि समान स्कोर के बावजूद सटीकता के आधार पर चेन को तीसरा स्थान मिला।
नीरज ने 587 अंकों के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। फाइनल की शुरुआत में नीरज कुमार ने घुटने के बल स्थिति में बेहतरीन प्रदर्शन किया और दूसरे स्थान पर रहे, लेकिन इसके बाद उनका प्रदर्शन कमजोर हुआ। वहीं ऐश्वर्य और चेन ने प्रदर्शन में सुधार किया।
प्रोन पोजीशन के बाद वे तीसरे और चौथे स्थान पर आ गए और अंतिम स्टैंडिंग पोजीशन में मजबूती बनाए रखी। हालांकि, ऐश्वर्य को 41वें शॉट में 7.8 स्कोर के कारण पदक से हाथ धोना पड़ा।
श्मिर्ल 42वें शॉट के बाद पांचवें स्थान पर रहकर बाहर हुए और इसी के साथ चेन सिंह ने भारत के लिए पदक पक्का कर दिया। महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन की पहले दिन की प्रिसिशन राउंड में मनु भाकर ने 300 में से 291 स्कोर कर चौथे स्थान पर रहीं।
सिमरनप्रीत कौर बराड़ ने 290 स्कोर कर छठा स्थान हासिल किया। ईशा सिंह ने 285 स्कोर कर बारहवें स्थान पर रहीं। वहीं, स्कीट प्रतियोगिता के दूसरे दिन पेरिस ओलंपियन राइजा ढिल्लों ने तीन राउंड में 71 का स्कोर कर सातवें स्थान पर रहते हुए भारत की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वह शीर्ष स्थान से केवल दो अंक पीछे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
