द इंडियन व्यू

शुभांशु शुक्ला की वापसी पर जितेंद्र सिंह ने दी बधाई, बताया भारत के लिए गौरव का क्षण

नई दिल्ली : एक्सिओम-4 मिशन को सफलतापूर्वक पूरा कर धरती पर सकुशल वापसी पर केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेन्द्र सिंह ने भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के साथ पूरी टीम को…

Ragwendra P Singh
July 15, 2025
2 min read
शुभांशु शुक्ला की वापसी पर जितेंद्र सिंह ने दी बधाई, बताया भारत के लिए गौरव का क्षण

नई दिल्ली : एक्सिओम-4 मिशन को सफलतापूर्वक पूरा कर धरती पर सकुशल वापसी पर केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेन्द्र सिंह ने भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के साथ पूरी टीम को बधाई दी है। अनुसंधान भवन में मंगलवार को आयोजित स्पलैशडाउन की लाइव कवरेज में मौजूद डॉ.

जितेंद्र सिंह ने उनकी सुरक्षित वापसी पर खुशी जाहिर की।उन्होंने कहा कि भारत ने आज अंतरिक्ष की दुनिया में सचमुच एक स्थायी स्थान प्राप्त कर लिया है। यह भारत के लिए गौरव का क्षण है क्योंकि हमारा एक यशस्वी सपूत एक सफल यात्रा पूरी करके वापस लौटा है। यह भारत के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष में पिछल 18 दिनों में एक्सिओम-4 मिशन की टीम ने कई महत्वपूर्ण प्रयोग किए। भारत का एक यशस्वी पुत्र एक सफल यात्रा से लौटा है जिसने आने वाली पीढ़ियों के लिए सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण में अभूतपूर्व जीवनदायी प्रयोग किए।

डॉ. सिंह ने कहा कि अंतरिक्ष यान कैलिफोर्निया के समुद्र तट पर सफलतापूर्वक उतरा। शुभांशु शुक्ला समेत चारों अंतरिक्ष यात्री छह दिनों तक चिकित्सकों की निगरानी में रहेंगे। 23 जुलाई के बाद वे विभिन्न सत्रों को संबोधित करेंगे और नासा, स्पेस एजेंसियों के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे और अंतरिक्ष में किए गए प्रयोगों के बारे जानकारी देंगे। 17 अगस्त को शुभांशु शुक्ला दिल्ली आएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…