शुभंकर और वीर के लिए सॉडल ओपन में चुनौतियां, पहले दौर में खराब शुरुआत
भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा और वीर अहलावत साउडाल ओपन के पहले दौर में खराब शुरूआत के साथ तीन ओवर 74 का स्कोर करके संयुक्त 132वें स्थान पर हैं। साभार : गूगल दोनों को कट में प्रवेश के लिये बहुत अच्छा स्कोर करना होगा। शर्मा…

भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा और वीर अहलावत साउडाल ओपन के पहले दौर में खराब शुरूआत के साथ तीन ओवर 74 का स्कोर करके संयुक्त 132वें स्थान पर हैं।

दोनों को कट में प्रवेश के लिये बहुत अच्छा स्कोर करना होगा। शर्मा ने चार बर्डी लगाये लेकिन पांच बोगी और एक डबल बोगी किया। वहीं अहलावत ने दो बर्डी लगाये लेकिन एक ट्रिपल बोगी समेत पांच बोगी किये। बेल्जियम के जूस्ट लुइटेन ने छह अंडर 65 के स्कोर के साथ कनाडा के आरोन कॉकरील और स्पेन के एंजेल आयोरा पर एक स्ट्रोक की बढत बना ली है।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
