द इंडियन व्यू

शुकरी कॉनराड: 2027 वनडे विश्व कप तक दक्षिण अफ्रीका की सीमित ओवर टीमों के कोच भी

दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट कोच शुकरी कॉनराड 2027 आईसीसी एकदिवसीय विश्व कप तक सीमित ओवर की टीमों की भी कमान संभालेंगे। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। @ProteasMenCSA कॉनराड 2023 से दक्षिण अफ्रीका की…

Ragwendra P Singh
May 9, 2025
2 min read
शुकरी कॉनराड: 2027 वनडे विश्व कप तक दक्षिण अफ्रीका की सीमित ओवर टीमों के कोच भी

दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट कोच शुकरी कॉनराड 2027 आईसीसी एकदिवसीय विश्व कप तक सीमित ओवर की टीमों की भी कमान संभालेंगे। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।

@ProteasMenCSA

कॉनराड 2023 से दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीम के कोच है। वह सीमित ओवरों की टीम में रॉब वाल्टर की जगह लेंगे। वाल्टर ने चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अप्रैल में इस्तीफा दे दिया था। इस 58 वर्षीय कोच के सामने सीमित ओवरों के प्रारूप में पहली चुनौती जुलाई में जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में होगी।

सीएसए के राष्ट्रीय टीमों और हाई परफार्मेंस निदेशक एनोच एनक्वे ने कहा, ‘‘ टेस्ट टीम के साथ शुकरी का रिकॉर्ड काफी कुछ बयां करता है। उन्होंने एक ठोस नींव रखी है और टेस्ट प्रारूप में टीम को काफी मजबूत किया है। मैं उन्हें सीमित ओवर के प्रारूप की जिम्मेदारी उठाते हुए देखने के लिए उत्साहित हूं।’’

कॉनराड के मार्गदर्शन में दक्षिण अफ्रीका अपने पहले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंच गया है। वह 11 से 15 जून तक लॉर्ड्स, लंदन में खिताब के लिए गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं तीनों प्रारूपों में राष्ट्रीय टीम के मार्गदर्शन की जिम्मेदारी मिलने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं भविष्य की संभावनाओं को लेकर उत्साहित हूं।

सीमित ओवर प्रारूप में दक्षिण अफ्रीका के पास कुछ अविश्वसनीय कौशल वाले खिलाड़ी है। मुझे विश्वास है कि हमारे पास कुछ खास हासिल करने के लिए जो चाहिए वो है।’’ कॉनराड को घरेलू सरजमीं पर एकदिवसीय विश्व कप से पहले भारत की मेजबानी में 2026 में टी20 विश्व कप में टीम को सफलता दिलाने की चुनौती होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।