शीला जी पर भ्रष्टाचार के आरोप दस साल में साबित नहीं कर पाए केजरीवालः प्रियंका गांधी
बोलीं- महंगाई और बेरोजगारी जनता के मुद्दे लेकिन बजट में इन पर कोई बात नहीं हुईनई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को नई दिल्ली के चांदनी चौक में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अरविंद…

बोलीं- महंगाई और बेरोजगारी जनता के मुद्दे लेकिन बजट में इन पर कोई बात नहीं हुई
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को नई दिल्ली के चांदनी चौक में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर तीखा राजनीतिक प्रहार किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि शीला दीक्षित जी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए कार्यों से दिल्ली की जनता वाकिफ है। उन्होंने दिल्ली में कई बड़े-बड़े काम किए थे। उनकी विकास पर नजर रहती थी, वह दिन रात काम करती थीं। इसके बाद अरविंद केजरीवाल आए और शीला दीक्षित पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, जो दस साल में साबित नहीं हो पाए।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने केंद्र सरकार को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि दिल्ली देश का केंद्र है। देशभर से लोग दिल्ली आते हैं लेकिन राजनीति के कारण दिल्ली में काम रुक गए हैं। नरेन्द्र मोदी अपने भाषण में हमेशा दूसरों की आलोचना करते हैं। वे कहते हैं कि जवाहर लाल नेहरू जी के कारण देश खाई में जा रहा है। दूसरी तरफ केजरीवाल कहते हैं कि हम नरेन्द्र मोदी की वजह से काम नहीं कर पा रहे हैं। इनके जैसे कायर नेता कभी नहीं देखे, जो किसी चीज की जिम्मेदारी लेना नहीं जानते।
प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी शीशमहल की बात करते हैं, केजरीवाल मोदी के राजमहल की बात करते हैं जबकि जनता के मुद्दे महंगाई और बेरोजगारी हैं लेकिन आज बजट में इनपर कोई बात नहीं हुई। जनता की समस्याओं के बारे में कोई चर्चा नहीं कर रहा। बजट में कहा गया कि मध्यम वर्ग के लिए 12 लाख रुपये तक की आय पर कर में छूट दी गई है लेकिन कोई सरकार से पूछे कि देश में कितने लोग टैक्स भरने लायक हैं, कितने लोग साल का 12 लाख रुपये कमा पा रहे हैं। सच्चाई तो यह है कि सिर्फ सात करोड़ लोग देश में टैक्स भरते हैं। 135 करोड़ जनता टैक्स नहीं भरती है, क्योंकि वह इतना कमा ही नहीं पाती। इस सरकार ने हर चीज पर जीएसटी लगा दी है, हर चीज महंगी हो गई है। महंगाई बेतहाशा बढ़ी है, लेकिन कमाई ठप है।
कांग्रेस महासचिव ने दिल्ली में कांग्रेस उम्मीदवारों को जिताने की अपील की और कहा कि देश में जहां भी कांग्रेस सरकार है, वहां लोगों के मुद्दों को ध्यान में रखकर उनकी मदद के लिए काम किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
