शिया व सुन्नी धर्मगुरु और विश्व की महाशक्तियां युद्ध रुकवाने के लिए आगे आएं: बाबा रामदेव
हरिद्वार : पतंजलि योगपीठ के योग भवन में सुबह के योगाभ्यास के बाद स्वामी रामदेव ने योग साधकों और पतंजलि यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ खूब होली खेली। स्वामी रामदेव ने सभी के साथ फूलों और रंगों से होली खेलकर शुभकामनाएं दी।…

हरिद्वार : पतंजलि योगपीठ के योग भवन में सुबह के योगाभ्यास के बाद स्वामी रामदेव ने योग साधकों और पतंजलि यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ खूब होली खेली। स्वामी रामदेव ने सभी के साथ फूलों और रंगों से होली खेलकर शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए स्वामी रामदेव ने ईरान-इजरायल युद्ध पर चिंता जताते हुए कहा कि पूरा पश्चिम एशिया युद्ध की आग में जल रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका डॉलर का वर्चस्व कायम करना चाहता है और जो देश अमेरिका की बात नहीं मानता अमेरिका उसे निशाना बनाता है। स्वामी रामदेव ने आह्वान किया कि सभी शिया और सुन्नी गुरुओं और विश्व की महाशक्तियों को आगे आकर इन युद्धों को रुकवा कर शांति स्थापित करने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि अगर दुनिया को सुरक्षित रखना है तो परमाणु हथियारों को खत्म करने की दिशा में ठोस कदम उठाने होंगे। उनका कहना था कि युद्ध से किसी का भला नहीं होता, जबकि योग और शांति ही मानवता को बचा सकते हैं।
देश में मतभेद नहीं, एकता जरूरी:
बाबा रामदेव ने भारत की विदेश नीति पर भरोसा जताते हुए कहा कि यह समय राजनीतिक मतभेदों का नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता का है। उन्होंने अपील की कि देश के मामलों में बेवजह आलोचना से बचा जाए और सरकार के प्रयासों का समर्थन किया जाए।
सम्बंधित ख़बरें
गंगोत्री और यमुनोत्री में टूटा श्रद्धालुओं की संख्या का ऑल-टाइम रिकॉर्ड, 18.91 लाख से ज्यादा लोगों ने किए दर्शन
अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की संभावनाओं और उत्तराखंड को प्रमुख फिल्म शूटिंग…
योगी सरकार के लगातार प्रयास से 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित
3,000 मेगावाट से अधिक सौर क्षमता, 1 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्थापना दर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश ने प्राप्त की ऐतिहासिक उपलब्धि लखनऊ । योगी सरकार…
मायावती ने ईशान आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। इससे पहले यह पद आकाश आनंद के पास था, लेकिन मायावती ने उन्हें पार्टी से…
