द इंडियन व्यू

शिक्षा में केवल परीक्षाओं को सुधारना काफी नहीं, पूरे ‘सिस्टम’ को बदलना होगा : सोनम वांगचुक

नई दिल्ली : लद्दाख से दिल्ली आए सामाजिक एवं पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने शुक्रवार को दिल्ली के जंतर-मंतर में कॉकरेच जनता पार्टी के नाम से चले सोशल मीडिया अभियान के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन में भाग लिया। इस दौरान…

Ragwendra P Singh
June 6, 2026
2 min read
शिक्षा में केवल परीक्षाओं को सुधारना काफी नहीं, पूरे ‘सिस्टम’ को बदलना होगा : सोनम वांगचुक

नई दिल्ली : लद्दाख से दिल्ली आए सामाजिक एवं पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने शुक्रवार को दिल्ली के जंतर-मंतर में कॉकरेच जनता पार्टी के नाम से चले सोशल मीडिया अभियान के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन में भाग लिया। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वांगचुक ने कहा कि केवल परीक्षा प्रक्रिया में सुधार काफी नहीं है, हमें बल्कि पूरी शिक्षा व्यवस्था को बदलना होगा।

 

अपने संबोधन में वांगचुक ने सरकार और व्यवस्था में बड़े बदलाव की मांग उठाई। उन्होंने एक बड़ा प्रस्ताव रखा और मांग की कि शिक्षा नीति बनाने वाले से लेकर सभी चुने हुए जनप्रतिनिधि और सरकारी वेतन पाने वाले अधिकारी अपने बच्चों को भी अनिवार्य रूप से सरकारी स्कूलों में ही पढ़ाएं। उन्होंने इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन की सराहना की और इसे विरोध के बजाय सरकार से किया गया एक 'आग्रह' बताया।

 

हालिया परीक्षा विवादों पर बोलते हुए सोनम ने कहा कि शिक्षा का सवाल युवाओं की ज़िंदगी से सीधे जुड़ा है। जिस परीक्षा पर देश का युवा भरोसा करता है, अगर उसी में बेइमानियां होने लगें तो उम्मीदें टूट जाती हैं। युवाओं का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि यह युवाओं की बिल्कुल जायज मांग है। वे परीक्षाओं में केवल ईमानदारी मांग रहे हैं, कोई चांद-सितारे नहीं मांग रहे हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि हमारे शीर्ष नेता इस पर खरे उतरेंगे और आने वाले दिनों में कोई अच्छा समाचार मिलेगा।

 

उन्होंने निजी स्कूलों के बजाय सरकारी स्कूलों को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शहरों में तो शिक्षा की गुणवत्ता मिल जाती है, लेकिन असली बदलाव तब आएगा जब गांवों के सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता सुधरेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि निजी स्कूल नहीं, बल्कि गांव के सरकारी विद्यालय ही 'विकसित भारत' के असली कारखाने हैं।

 

इस्तीफे और जवाबदेही के मुद्दे पर बात करते हुए सोनम वांगचुक ने कहा कि लोकतंत्र में नारों से किसी का इस्तीफा मांगने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए, बल्कि नेताओं को खुद अपनी आत्मा की आवाज पर जिम्मेदारी समझनी चाहिए।

 

इसी बीच सोनम ने कहा कि अगर शिक्षा से जुड़ी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता और सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपेक गिरफ्तारी होती है तो वे इस बार 42 दिन के अनशन पर बैठेंगे।

 

इस दौरान यहां मौजूद सीजेपी के समर्थकों ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर एकसाथ आवाज उठाई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…