शिक्षकों को विकसित भारत 2047 के निर्माण के लिए बच्चों को तैयार करना होगा : प्रह्लाद जोशी
नई दिल्ली : केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक देश के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।…

नई दिल्ली : केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक देश के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षकों को बच्चों को इस तरह तैयार करना चाहिए कि वे वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सकें।प्रह्लाद जोशी ने कहा कि विद्यार्थी राष्ट्र की सबसे बड़ी संपत्ति हैं। इसलिए उनका केवल किताबी ज्ञान तक सीमित विकास नहीं होना चाहिए, बल्कि उन्हें एक सर्वांगीण व्यक्तित्व के रूप में तैयार किया जाना जरूरी है। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों में ज्ञान, कौशल, आत्मविश्वास और अच्छे मूल्यों का विकास करने का आह्वान किया।केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों के योगदान और उनके अनुभवों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मेहनत और नवाचार देश की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इस अवसर पर दाेनाें शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी और डॉ. सुकांत मजूमदार भी उपस्थित रहे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
