द इंडियन व्यू

शातिर बदमाश मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार, बुलंदशहर और नोएडा में दर्ज हैं कई मामले

नोएडा। नोएडा के थाना फेस 2 पुलिस और बदमाश के बीच सोमवार सुबह मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल होने के बाद गिरफ्तार हुआ है। उसके खिलाफ बुलंदशहर और नोएडा के अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज…

Ragwendra P Singh
January 20, 2025
2 min read
शातिर बदमाश मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार, बुलंदशहर और नोएडा में दर्ज हैं कई मामले

नोएडा। नोएडा के थाना फेस 2 पुलिस और बदमाश के बीच सोमवार सुबह मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल होने के बाद गिरफ्तार हुआ है। उसके खिलाफ बुलंदशहर और नोएडा के अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 20 जनवरी को थाना फेस-2 नोएडा पुलिस सेक्टर-92 नोएडा रेड लाइट पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया, तो वह नहीं रुका और तेजी से एनएसईजेड मेट्रो की तरफ भागने लगा।

पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति का पीछा किया, तो मोटरसाइकिल सवार ग्रीन बेल्ट के किनारे नाले की पटरी की तरफ भागने लगा। इसके बाद पुलिस की दूसरी टीम ने उसे सामने से घेरने का प्रयास किया। पुलिस टीम को सामने से भी आता देख और स्वयं को घिरता देखकर बदमाश ने मोटरसाइकिल वहीं गिराकर पुलिस टीम पर फायर कर दिया।

पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जिसकी पहचान ललित (30), थाना अनूपशहर, जिला बुलंदशहर के रूप में हुई है। घायल बदमाश के कब्जे से 1 अवैध तमंचा, 1 खोखा कारतूस, 1 जिंदा कारतूस और 1 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बदमाश का काफी बड़ा आपराधिक इतिहास है, जिसके खिलाफ कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर व जिला बुलंदशहर के कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। यह फुटपाथ या बंद पड़ी कंपनियों में रहता है और मौका पाकर चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देता है। बदमाश के बारे में अन्य जानकारी की जा रही है। अभी तक बदमाश पर दर्ज 17 मुकदमों की जानकारी जुटाई गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…