द इंडियन व्यू

शहजाद पूनावाला ने विवादित बयान के लिए मांगी माफी, बोले - 'पूर्वांचलियों से प्यार और सम्मान का रिश्ता'

नई दिल्ली। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने हाल ही में की गई अपनी एक टिप्पणी के लिए पूर्वांचल के लोगों से शुक्रवार को माफी मांगी। शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए लिखा, मेरे…

Ragwendra P Singh
January 17, 2025
2 min read
शहजाद पूनावाला ने विवादित बयान के लिए मांगी माफी, बोले - 'पूर्वांचलियों से प्यार और सम्मान का रिश्ता'

नई दिल्ली। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने हाल ही में की गई अपनी एक टिप्पणी के लिए पूर्वांचल के लोगों से शुक्रवार को माफी मांगी।

शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए लिखा, मेरे सभी पूर्वांचली भाई-बहनों से हाथ जोड़कर माफी मांगना चाहता हूं, यदि मेरे शब्दों से उन्हें दुख हुआ और पीड़ा पहुंची। मैं कोई सफाई नहीं देना चाहता। आपके साथ मेरा गहरा रिश्ता है, प्यार, स्नेह और सम्मान का रिश्ता है।

दरअसल एक न्यूज चैनल पर बहस के दौरान पूनावाला ने आप विधायक ऋतुराज झा के सरनेम का मजाक उड़ाया था। आम आदमी पार्टी ने इसे अपमानजनक करार दिया।

आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शहजाद पूनावाला की टिप्पणी को लेकर भाजपा पर पूर्वांचलियों को गाली देने का आरोप लगाया था। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भी शहजाद पूनावाला से माफी की मांग की थी। जदयू ने भी पूनावाला के बयान पर नाराजगी जताते हुए माफी की मांग की थी।

जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि पूनावाला ने गलती की है। उनकी टिप्पणियों से पूर्वांचल के लोगों में गहरी नाराजगी है। जदयू भाजपा नेतृत्व से पूनावाला की टिप्पणियों के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करती है।

उल्लेखनीय है कि किराड़ी विधानसभा सीट से आप के विधायक ऋतुराज झा ने पहली बार 2015 में और फिर दूसरी बार 2020 में जीत हासिल की थी।

झा ने इस घटना के बाद एक्स पर एक पोस्ट में कहा, मैं पूर्वांचल के मैथिल ब्राह्मण समुदाय से हूं। भाजपा प्रवक्ता ने मेरा नहीं बल्कि पूर्वांचल के लोगों का अपमान किया है। पूर्वांचल के लोग आने वाले चुनावों में इसका करारा जवाब जरूर देंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…