शमी प्लानिंग से बाहर नहीं, वनडे के साथ खुल सकते हैं टीम इंडिया के दरवाजे
भारत के धाकड़ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को पिछले कई महीनों से सभी फॉर्मेट में नजरअंदाज किया जा रहा है। सिलेक्टर्स ने उनकी फॉर्म और फिटनेस पर चिंता जताई है। शमी ने मार्च 2025 के बाद से भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला।…

भारत के धाकड़ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को पिछले कई महीनों से सभी फॉर्मेट में नजरअंदाज किया जा रहा है। सिलेक्टर्स ने उनकी फॉर्म और फिटनेस पर चिंता जताई है। शमी ने मार्च 2025 के बाद से भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला।
हालांकि, शमी पूरी तरह से बीसीसीआई की प्लानिंग से बाहर नहीं हुए हैं। एक नई रिपोर्ट में बताया गया है कि शमी का टाइम आएगा। मार्च 2026 में टी20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद भारत का फोकस वनडे क्रिकेट पर शिफ्ट होगा। ऐसे में शमी के लिए टीम इंडिया के दरवाजे खुल सकते हैं।
2027 में वनडे वर्ल्ड कप होना है। वह 2023 में आयोजित वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट (24) लेने वाले गेंदबाज थे। रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि 35 वर्षीय शमी के घरेलू मैचों पर पैनी नजर रखी जा रही है और उनकी वापसी की पूरी उम्मीद है।
सूत्र ने कहा, "मोहम्मद शमी पर रेगुलर बात हो रही है। वह प्लानिंग से बाहर नहीं हैं। बस उनकी फिटनेस को लेकर चिंता है। उनके जैसे स्तर का बॉलर विकेट लेगा। यह कहना गलत है कि वह सिलेक्शन रडार से बाहर हैं। वह न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए अच्छे दिख रहे हैं।

अगर उन्हें चुना जाता है तो हैरान मत होना। 2027 का वर्ल्ड कप भी एक संभावना है।" बता दें कि भारत को 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज खेलनी है। दोनों टीमें 21 जनवरी से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेंगी। टी20 वर्ल्ड कप सात फरवरी से शुरू होगा।
शमी आखिरी बार फरवरी-मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए खेले थे, जहां उन्होंने कुल नौ विकेट चटकाए। वह तब से नेशनल सेटअप से बाहर हैं। उनके बाहर रहने के को लेकर कई बातें सामने आईं।
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि शमी शुरुआत में इंग्लैंड टेस्ट दौरे के लिए दावेदारी में थे लेकिन फिटनेस का मसला रहा। हालांकि, वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज और ऑस्ट्रेलिया के व्हाइट बॉल टूर के बाद शमी ने चुप्पी तोड़ी।
उन्होंने जोर देकर कहा था कि वह पूरी तरह से फिट हैं। वह रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेले थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में जसप्रीत बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते आराम दिया जा सकता है, जिससे शमी की वापसी का रास्ता बन सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह
लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
