द इंडियन व्यू

शतरंज की बिसात पर दो महाशक्तियों का टकराव: भारत और अमेरिका

शतरंज प्रेमियों के लिए एक रोमांचक खबर सामने आई है। हाल ही में विश्व विजेता बने ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश की अगुवाई में भारतीय टीम 4 अक्टूबर को अमेरिका में जीएम हिकारू नाकामुरा की अगुवाई वाली अमेरिकी टीम से भिड़ेगी। साभार :…

Ragwendra P Singh
May 2, 2025
2 min read
शतरंज की बिसात पर दो महाशक्तियों का टकराव: भारत और अमेरिका

शतरंज प्रेमियों के लिए एक रोमांचक खबर सामने आई है। हाल ही में विश्व विजेता बने ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश की अगुवाई में भारतीय टीम 4 अक्टूबर को अमेरिका में जीएम हिकारू नाकामुरा की अगुवाई वाली अमेरिकी टीम से भिड़ेगी।

साभार : गूगल

‘चेकमैट: यूएसए वर्सेस भारत’ नाम से अमेरिका के एरिंगटन स्थित ईस्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस पांच-बोर्ड मुकाबले में शतरंज की दुनिया के बड़े सितारे, उभरते हुए खिलाड़ी, महिला प्रतिभाएं और लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर्स आमने-सामने होंगे।

भारत से शीर्ष बोर्ड पर डी. गुकेश उतरेंगे, जिनका सामना अमेरिका के दिग्गज ग्रैंडमास्टर हिकारू नाकामुरा से होगा। दूसरे बोर्ड पर भारत के जीएम अर्जुन एरिगैसी और अमेरिका के जीएम फेबियानो कारुआना के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

तीसरे बोर्ड पर शतरंज के दो चर्चित कंटेंट क्रिएटर्स आमने-सामने होंगे। अमेरिका से आईएम लेवी रोज़मैन (गौथमचेस) जबकि भारत से आईएम सागर शाह (चेसबेस इंडिया के संस्थापक) मुकाबले में उतरेंगे। यह भिड़ंत दर्शकों के बीच खासा रोमांच भरने वाली होगी।

महिला बोर्ड पर अमेरिका की सबसे होनहार युवा खिलाड़ी करिसा यिप और भारत की अंडर-21 में विश्व की सर्वोच्च रेटेड महिला खिलाड़ी दिव्या देशमुख आमने-सामने होंगी। पांचवें बोर्ड पर जूनियर खिलाड़ियों में अमेरिका के तनितोलुवा अडेवुमी और भारत के एथन वाज़ के बीच भिड़ंत होगी।

क्या हैं मुकाबले के नियम?
मुकाबला 5 राउंड में खेला जाएगा, हर बार एक बोर्ड पर एक गेम sequentially होगा।
हर गेम में समय नियंत्रण होगा:
रेगुलर गेम: 10 मिनट प्रति खिलाड़ी
अगर ड्रॉ हुआ तो ओवरटाइम गेम: 5 मिनट प्रति खिलाड़ी
फिर भी ड्रॉ तो शूटआउट गेम: 1 मिनट प्रति खिलाड़ी
तब भी नतीजा नहीं निकला तो 1-1 मिनट के गेम चलते रहेंगे जब तक विजेता ना मिल जाए

अमेरिका को घरेलू लाभ के तहत सभी बोर्ड्स पर सफेद मोहरों से खेलने का मौका मिलेगा। मैच का दूसरा चरण भारत में आयोजित होने की संभावना है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।