व्हाट्स ऐप यूजर्स पर आ गया नया खतरा, बिना ओटीपी हैक हो रहे हैं अकाउंट, सरकार ने दी वार्निंग
राघवेन्द्र प्रताप सिंह: व्हाट्स ऐप यूजर्स को एक नए खतरे से सावधान रहने की जरूरत है. सरकारी एजेंसी CERT-In ने GhostPairing को लेकर हाई-रिस्क वॉर्निंग जारी की है। इस अटैक में स्कैमर्स बिना किसी OTP या पासवर्ड के यूजर्स के…

राघवेन्द्र प्रताप सिंह: व्हाट्स ऐप यूजर्स को एक नए खतरे से सावधान रहने की जरूरत है. सरकारी एजेंसी CERT-In ने GhostPairing को लेकर हाई-रिस्क वॉर्निंग जारी की है। इस अटैक में स्कैमर्स बिना किसी OTP या पासवर्ड के यूजर्स के व्हाट्सऐप अकाउंट तक अपनी पहुंच बना रहे हैं। यह अटैक इतना खतरनाक है कि स्कैमर्स रियल टाइम में यूजर की सारी चैट पढ़ सकते हैं।CERT-In का कहना है कि इस तरह के अटैक से स्कैमर्स को अकाउंट की लगभग पूरी एक्सेस मिल जाती है।
क्या है GhostPairing?
इस अटैक का सबसे ज्यादा खतरा WhatsApp Web यूज करने वालों पर होता है. ऐसे यूजर्स के पास स्कैमर्स मैसेज भेजते हैं, जिसमें एक लिंक दिया होता है। इसमें कोई फेसबुक फोटो या मैसेज लिखा होता है कि मुझे फेसबुक पर आपकी फोटो मिली है और इसके नीचे लिंक होता है जैसे ही कोई यूजर इस लिंक पर क्लिक करता है, स्कैमर्स चुपके से अपना डिवाइस विक्टिम के व्हाट्सऐप अकाउंट से पेयर कर लेते है। इससे उन्हें यूजर के अकाउंट की लगभग पूरी एक्सेस मिल जाती है और यूजर को इसकी भनक भी नहीं लगती। लिंक होने के बाद स्कैमर्स का डिवाइस भी ट्रस्टेड डिवाइस बन जाता है, जो और भी खतरनाक है और वह लगातार चैट और दूसरी सेटिंग्स को एक्सेस करता रहेगा।
CERT-In ने GhostPairing को हाई-रिस्क वाला बताते हुए कहा है कि इसमें न तो यूजर को कोई अलर्ट मिलता है और न ही हैक होने के कोई संकेत नजर आते है। एजेंसी ने कहा कि व्हाट्सऐप यूजर्स को सतर्क रहने की जरूरत है। अगर किसी जानकार व्यक्ति से भी ऐसा मैसेज आता है, जिसमें दिया गया लिंक संदिग्ध लगता है तो उस पर क्लिक न करें। साथ ही यूजर को उन वेबसाइट्स पर अपने नंबर देने से बचना चाहिए, जो खुद को व्हाट्सऐप या फेसबुक से कनेक्टेड बताती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बेंगलुरु बना देश के 71 प्रतिशत नए यूनिकॉर्न का गढ़
भारतीय ऑटो सेक्टर में नया धमाका: वॉल्वो कल लॉन्च करेगी अपनी लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV 'EX90', मिलेगी 608 किमी की रेंज
अभिषेक सिंह नई दिल्ली: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) का बाजार तेजी से बदल रहा है और लग्जरी कार निर्माता कंपनियां इसमें लगातार नए दांव चल रही हैं। इसी कड़ी में, सुरक्षा और मजबूती के लिए दुनियाभर में मशहूर स्वीडिश वाहन…
'मेक इन इंडिया' को रक्षा क्षेत्र में बड़ा बूस्ट: रक्षा मंत्रालय ने निजी रक्षा उद्योगों के लिए सरकारी फायरिंग रेंज के उपयोग को दी आधिकारिक मंजूरी
सरिता त्रिपाठी | द इंडियन व्यू नई दिल्ली: भारत को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनाने और निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित करने की दिशा में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने एक ऐतिहासिक और…
स्पेसएक्स के स्टारशिप रॉकेट के इंजन में तकनीकी खराबी, नासा के आगामी चंद्र मिशन की योजनाओं पर पड़ सकता है भारी असर
अभिषेक सिंह टेक्सस से अंतरिक्ष में भेजे गए स्पेसएक्स के चौदहवें मानव रहित परीक्षण उड़ान के दौरान रॉकेट के प्रोपल्शन सिस्टम में अचानक आई विफलता ने नासा के बहुप्रतीक्षित आर्टेमिस चंद्र मिशन की समयसीमा को लेकर गंभीर…
