‘वोटर अधिकार यात्रा’ में शामिल हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव
नई दिल्ली : बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा में समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के साथ भागीदारी की। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव…

नई दिल्ली : बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा में समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के साथ भागीदारी की।
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चल रही यह यात्रा बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ इंडिया ब्लॉक द्वारा शुरू की गई है, जिसमें वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों और वोट चोरी का मुद्दा उठाया जा रहा है। अखिलेश यादव 30 अगस्त को इस यात्रा में शामिल हुए हैं।
कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के माध्यम से इंडिया ब्लॉक की एकजुटता को दर्शाया गया है।
कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, जन अधिकारों की रक्षा के लिए जारी वोटर अधिकार यात्रा ने क्रांति ला दी है। आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुए और वोट चोरी के खिलाफ आवाज बुलंद की। जय लोकतंत्र।
कांग्रेस पार्टी ने कुछ अन्य फोटो भी शेयर की, जिसमें राहुल गांधी, अखिलेश यादव के साथ राजद नेता तेजस्वी यादव, रोहिणी आचार्य के साथ अन्य नेता दिखाई दिए।
वोटर अधिकार यात्रा 17 अगस्त को बिहार के सासाराम से शुरू हुई है। 16 दिन की यह यात्रा लगभग 20 जिलों से होकर गुजरी है और 1,300 किलोमीटर का सफर पूरा कर एक सितंबर को पटना में बड़ी रैली के साथ यात्रा का समापन होगा।
इस यात्रा को लेकर इंडिया ब्लॉक में शामिल राजनीतिक दलों का दावा है कि बिहार की जनता का भरपूर समर्थन उनके साथ है। राहुल गांधी ने जो एसआईआर और वोट चोरी का मुद्दा उठाया है, इस पर जनता का समर्थन है।
वहीं, एनडीए में शामिल राजनीतिक दलों ने इस यात्रा को धोखा यात्रा करार दिया है। भाजपा-जदयू और अन्य पार्टियों ने दावा किया है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बीते 20 साल में डबल इंजन की सरकार ने विकास किया है। जनता इंडिया ब्लॉक के झूठ का जवाब विधानसभा चुनाव में वोट के जरिए देगी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
