द इंडियन व्यू

वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत से अधिक आईफोन निर्यात कर सकता है एप्पल

नई दिल्ली। दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी एप्पल भारत से अमेरिका को अधिक आईफोन निर्यात करने की योजना बना रही है। इसकी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा हाल ही में लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ को माना जा रहा है। द वॉल…

Ragwendra P Singh
April 8, 2025
2 min read
वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत से अधिक आईफोन निर्यात कर सकता है एप्पल

नई दिल्ली। दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी एप्पल भारत से अमेरिका को अधिक आईफोन निर्यात करने की योजना बना रही है।

इसकी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा हाल ही में लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ को माना जा रहा है।

द वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी टेक्नोलॉजी दिग्गज कंपनी चीन से उत्पादों के आयात की बढ़ती लागत को कम करने के लिए एक अस्थायी समाधान के रूप में इस कदम पर विचार कर रही है।

यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब अमेरिकी सरकार ने हाल ही में चीनी आयात पर 34 प्रतिशत टैरिफ लगाया है, जो पहले घोषित 20 प्रतिशत टैरिफ के अतिरिक्त है।

अमेरिका के रेसिप्रोकल टैरिफ के जवाब में, चीन ने भी अमेरिकी सामानों पर 34 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है, जिससे वैश्विक स्तर पर ट्रेड वार का खतरा पैदा हो गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि चीन पीछे हटने को तैयार नहीं हुआ तो उस पर 50 प्रतिशत तक और टैरिफ लगाया जा सकता है।

अमेरिका ने भारत पर 26 प्रतिशत रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया है, जो कि चीन और अन्य एशियाई देशों पर लगाए गए टैरिफ की तुलना में काफी कम है।

रिपोर्ट में कहा गया कि इससे एप्पल और अन्य कंपनियों के लिए भारत से अपने उत्पादों का निर्यात करना अधिक सस्ता हो जाता है। हालांकि, चीन से भारत में उत्पादन स्थानांतरित करना आसान नहीं होगा।

कंपनी की कुल आय का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा आईफोन से आता है और कंपनी इसके उत्पादन के लिए अभी भी चीन पर काफी हद तक निर्भर है।

रिपोर्ट में कहा गया कि बीते तीन दिनों में एप्पल के शेयरों में 19 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। अगर चीनी सामानों पर अमेरिकी टैरिफ जारी रहता है, तो एप्पल आईफोन की हार्डवेयर लागत 300 डॉलर प्रति यूनिट बढ़ सकती है। वर्तमान में, एक आईफोन की हार्डवेयर लागत लगभग 550 डॉलर है, जबकि खुदरा मूल्य 1,100 डॉलर है।

रिपोर्ट में बताया गया कि भारत में, आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग फॉक्सकॉन और टाटा समूह द्वारा की जाती है। अमेरिका को बढ़ते निर्यात को सपोर्ट करने के लिए, एप्पल को भारत में अपनी आपूर्ति श्रृंखला और उत्पादन क्षमता का विस्तार करने की आवश्यकता होगी।

इंडस्ट्री डेटा के मुताबिक, अप्रैल 2024 से जनवरी 2025 के बीच एप्पल ने भारत से एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के आईफोन का निर्यात किया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…