द इंडियन व्यू

वेस्टइंडीज क्रिकेट का ओलंपिक सपना : क्वालिफिकेशन प्रक्रिया पर सवाल

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने आईसीसी और LA28 के आयोजकों से ओलिंपिक गेम्स को लेकर कुछ सवाल पूछे हैं। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड यह तय करना चाहता है कि 2028 में लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलिंपिक गेम्स में वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व…

Ragwendra P Singh
May 16, 2025
2 min read
वेस्टइंडीज क्रिकेट का ओलंपिक सपना : क्वालिफिकेशन प्रक्रिया पर सवाल

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने आईसीसी और LA28 के आयोजकों से ओलिंपिक गेम्स को लेकर कुछ सवाल पूछे हैं। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड यह तय करना चाहता है कि 2028 में लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलिंपिक गेम्स में वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व कौन करेगा और इन खेलों के लिए क्वॉलिफिकेशन प्रोसेस क्या है? क्योंकि क्रिकेट में इन गेम्स में मेंस और वुमेंस कैटेगरी में 6-6 टीमों को ही हिस्सा लेना है, लेकिन अभी तक क्वॉलिफिकेशन प्रोसेस का अता-पता नहीं है।

साभार : गूगल

आईओसी और LA28 के अनुसार, मेंस और वुमेंस कैटेगरी में 6-6 टीमें खेलेंगी, लेकिन कौन सी 6 टीमें होंगी? इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। चाहे यह रैंकिंग के जरिए हो या पाथवे टूर्नामेंट के जरिए या फिर हर महाद्वीप को बर्थ आवंटित करके? इस प्रोसेस को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

LA28 ने हाल ही में एक क्रिकेट साइट से कहा कि यह आईसीसी का विशेषाधिकार होगा। वेस्टइंडीज को शायद ओलंपिक में बारबाडोस की टीम के रूप में खेलना पड़े। ऐसा ही कुछ इंग्लैंड की टीम के साथ होगा।

इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स और नोर्दन आयरलैंड यूके के रूप में खेलते हैं। सीडब्ल्यूआई सीईओ क्रिस डेहरिंग वेस्टइंडीज के अपने स्टैंड को समझाया और कहा, "मूलतः, यदि रैंकिंग का मेथड आईसीसी द्वारा अपनाया जाता है (जैसे शीर्ष 6) और वेस्टइंडीज (मेंस टीम) को 5वां स्थान दिया जाता है, तो हमें यह चुनने का अवसर मिलता है कि हमारे देशों में से कौन सा देश (जैसे जमैका, बारबाडोस, आदि) ओलंपिक में वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व करेगा और हम सिर्फ इसलिए बाहर नहीं रह जाएंगे, क्योंकि 'वेस्टइंडीज' एक टीम के रूप में भाग नहीं ले सकता।"

वेस्टइंडीज के तत्वावधान में 15 राष्ट्र/क्षेत्र हैं। आईसीसी एक पाथवे या रैंकिंग की डेट डिसाइड करेगी, उसके हिसाब से टीमों की क्वॉलिफिकेशन तय होगी। अभी इस टूर्नामेंट में 3 साल का वक्त है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।