वेलिंगटन टेस्ट: वेस्टइंडीज की पहली पारी 205 रन पर सिमटी, टिकनर ने झटके चार विकेट
वेलिंगटन (न्यूजीलैंड) : वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर और डेब्यू कर रहे माइकल रे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज की पहली पारी को 75 ओवर में…

वेलिंगटन (न्यूजीलैंड) : वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर और डेब्यू कर रहे माइकल रे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज की पहली पारी को 75 ओवर में 205 रन पर समेट दिया। टिकनर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 32 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि रे ने अपने डेब्यू मैच में 3 विकेट हासिल किए।हालांकि दिन के खेल के दौरान न्यूजीलैंड को झटका भी लगा, जब टिकनर 67वें ओवर में फील्डिंग के दौरान कंधे में चोट लगने के कारण स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाए गए। उनके कंधे के डिसलोकेट होने की आशंका जताई जा रही है।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी रही। ओपनर ब्रैंडन किंग (33) और जॉन कैंपबेल (44) ने पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़े। टिकनर ने किंग को एलबीडब्ल्यू आउट कर साझेदारी तोड़ी और इसके बाद कावेम होज को शून्य पर पवेलियन भेजा।इसके बाद कैंपबेल ने कुछ आकर्षक शॉट लगाए, लेकिन लंच तक वेस्टइंडीज का स्कोर 92/2 रहा। लंच के बाद डेब्यू कर रहे माइकल रे ने वापसी करते हुए कैंपबेल को स्लिप में कैच कराया। शाई होप (48) और रोस्टन चेज (29) ने चौथे विकेट के लिए 60 रन जोड़कर पारी को संभालने की कोशिश की।टी के समय स्कोर 175/4 था और वेस्टइंडीज अच्छी स्थिति में दिख रही थी, लेकिन अंतिम सत्र में न्यूजीूलैंड के गेंदबाजों ने मैच का रुख पलट दिया। टिकनर ने होप और चेज के विकेट लेकर दबाव बनाया, जबकि माइकल रे ने जस्टिन ग्रेव्स (13) और केमार रोच (0) को आउट कर वेस्टइंडीज की कमर तोड़ दी। अंत में ग्लेन फिलिप्स और जैकब डफी ने शेष विकेट लेकर वेस्टइंडीज को 205 रन पर समेट दिया।जवाब में न्यूजीलैंड ने दिन का खेल समाप्त होने तक बिना किसी नुकसान के 9 ओवर में 24 रन बना लिए हैं। टॉम लैथम 7 रन और डेवोन कॉनवे 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद रहे।संक्षिप्त स्कोरवेस्टइंडीज पहली पारी- 205/10 (75 ओवर): शाई होप 48, जॉन कैंपबेल 44, ब्लेयर टिकनर 4/32, माइकल रे 3/67न्यूजीलैंड 24/0 (9 ओवर): डेवोन कॉनवे नाबाद 16 रन, टॉम लैथम नाबाद 7 रनन्यूजीलैंड पहली पारी में अभी 181 रन पीछे है।
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह
लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
