वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर तंज कसा, आय में 40 प्रतिशत की वृद्धि पर उठाया सवाल
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर निशाना साधा। वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने…

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर निशाना साधा।
वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि हमें अपने सवालों के जवाब नहीं मिले हैं। वर्ष 2020-21 में कोविड महामारी के दौरान अरविंद केजरीवाल की आय में 40 प्रतिशत की वृद्धि का क्या कारण है? केजरीवाल सैफ अली खान, सलमान खान पर बोलते हैं, लेकिन इस मुद्दे पर चुप रहते हैं। अरविंद केजरीवाल को जवाब देना चाहिए। जिस व्यक्ति ने लोगों को लूटा है, उसे जवाब देना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि अभी हम केजरीवाल की दिल्ली की पर-कैपिटा आय (प्रति व्यक्ति आय) से भी कम आय का रहस्य समझ ही रहे थे कि हमारी मीडिया टीम ने हमारा ध्यान केजरीवाल के नंबर 2 मनीष सिसोदिया के हलफनामे की ओर दिलाया है, जिसमें सिसोदिया पर कर्ज के आंकड़े हर नागरिक के मन में सैकड़ों सवाल खड़े करते हैं। किसी मध्यम वर्गीय परिवार की ही तरह उनके जमा पूंजी आंकड़े सामान्य हैं, पर जब हम मनीष सिसोदिया के ऊपर शिक्षा कर्ज का आंकड़ा देखते हैं तो लगता है कि यह तो हेरफेर का मामला हो सकता है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम और आप बच्चों का शिक्षा का दीर्घकालीन कर्ज बैंक से लेते हैं। मनीष सिसोदिया को उनके तीन परिचित 1.5 करोड़ का कर्ज देते हैं वह भी शराब पॉलिसी के दौर में जो असमान्य है। दिल्ली की जनता जानना चाहती है कि मनीष सिसोदिया के वह तीन मित्र रोमेश चंद मित्तल, मिस दीपाली एवं गुणित अरोड़ा कौन हैं, जिन्होंने 86 लाख, 10 लाख एवं 58 लाख के पुत्र शिक्षा कर्ज सिसोदिया को शराब नीति विवाद काल में दिए हैं।
केजरीवाल भी बताएं कि आखिर यह कैसे मुमकिन है की गत दशक में आपके आयकर रिटर्नों में दिखाई आय आपके मूल वेतन से भी कम है। पर शराब नीति बनने वाले कोविड वर्ष में 40 गुणा बढ़ गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
