विश्व वन्यजीव दिवस पर प्रधानमंत्री ने वन्यजीव संरक्षण को लेकर प्रतिबद्धता दोहराई
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि विश्व वन्यजीव दिवस हमारे ग्रह को समृद्ध बनाने वाली और हमारे पारिस्थितिक तंत्र को बनाए रखने वाली अद्भुत जीव विविधता का जश्न मनाने का दिन है। उन्होंने कहा कि यह वन्यजीव…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि विश्व वन्यजीव दिवस हमारे ग्रह को समृद्ध बनाने वाली और हमारे पारिस्थितिक तंत्र को बनाए रखने वाली अद्भुत जीव विविधता का जश्न मनाने का दिन है। उन्होंने कहा कि यह वन्यजीव संरक्षण की दिशा में काम करने वाले सभी लोगों को सम्मानित करने और संरक्षण, टिकाऊ प्रथाओं और आवासों की रक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने का दिन है ताकि वन्यजीव फलते-फूलते रहें।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर कई पोस्टों के माध्यम से कहा कि हमारे शास्त्र सभी जीवित प्राणियों के कल्याण के लिए प्रार्थना करते हैं और वन्यजीव संरक्षण के साथ-साथ उनके प्रति संवेदनशीलता को प्रेरित करते हैं। उन्होंने इस अवसर पर एक संस्कृत सुभाषितम साझा किया, जिसमें कहा कि
"निर्वाणो वध्यते व्याघ्रो निर्व्याघ्रं छिद्यते वनम्।
तस्माद् व्याघ्रो वनं रक्षेद् वनं व्याघ्रं च पलयेत्॥"
इस सुभाषित का अर्थ है कि जंगलों के बिना बाघ विलुप्त हो जाते हैं और बाघों के बिना जंगल नष्ट हो जाते हैं। इसलिए, बाघ जंगल की रक्षा करता है और जंगल बाघ की रक्षा करता है, जो प्रकृति की गहरी परस्पर निर्भरता को रेखांकित करता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को दुनिया के कुछ सबसे असाधारण वन्यजीवों का घर होने पर गर्व है। उन्होंने बताया कि भारत में विश्व की 70 प्रतिशत से अधिक बाघ आबादी पाई जाती है, साथ ही एक सींग वाले गैंडों की सबसे बड़ी आबादी और एशियाई हाथियों की अधिकतम संख्या भी यहीं है। उन्होंने आगे कहा कि भारत विश्व का एकमात्र ऐसा स्थान है जहां राजसी एशियाई शेर फलते-फूलते हैं।
प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार ने वन्यजीव संरक्षण के लिए अनेक प्रयास किए हैं। इनमें अन्य देशों के साथ सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने के लिए एक विशेष मंच के रूप में अंतरराष्ट्रीय बिग कैट एलायंस की स्थापना शामिल है। अन्य प्रयासों में ग्रेट इंडियन बस्टर्ड, घड़ियाल और स्लॉथ बियर के संरक्षण के उद्देश्य से की गई पहल के साथ-साथ चीतों का स्थानांतरण भी शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
