विश्व रैपिड शतरंज : भारत के पदक विजेताओं को पीएम मोदी ने दी बधाई
दोहा में आयोजित 2025 फिडे विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने एक बार फिर देश का मान बढ़ाया। पीएम मोदी ने सोमवार को महिला और ओपन दोनों वर्गों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय शतरंज की…

दोहा में आयोजित 2025 फिडे विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने एक बार फिर देश का मान बढ़ाया।
पीएम मोदी ने सोमवार को महिला और ओपन दोनों वर्गों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय शतरंज की दिग्गज खिलाड़ियों—कोनेरू हम्पी और अर्जुन एरिगैसी—को बधाई देते हुए उनके समर्पण, मेहनत और दृढ़ संकल्प की खुलकर सराहना की।
महिला वर्ग में मौजूदा चैंपियन के रूप में उतरीं कोनेरू हम्पी ने पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त खेल दिखाया। रविवार को समाप्त हुई प्रतियोगिता के अंतिम दौर के बाद उनके 8.5 अंक थे और वह दो अन्य ग्रैंडमास्टर्स के साथ संयुक्त बढ़त पर थीं। हालांकि अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ के टाईब्रेक नियमों के कारण उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
पीएम ने एक्स पर लिखा, “दोहा में 2025 फिडे विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाली कोनेरू हम्पी को हार्दिक बधाई। खेल के प्रति उनका समर्पण सराहनीय है। उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं।”

पीएम भारतीय खिलाड़ियों का लगातार मनोबल बढ़ाते रहते हैं और कई खिलाड़ियों से वे व्यक्तिगत रूप से भी मिल चुके हैं। इसी कड़ी में उन्होंने ओपन वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाले अर्जुन एरिगैसी की भी प्रशंसा की।
एरिगैसी ने विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन और रूस के ग्रैंडमास्टर व्लादिस्लाव आर्टेमिएव के बाद तीसरा स्थान हासिल किया।

मोदी ने एक अन्य संदेश में लिखा, “दोहा में आयोजित फिडे विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप के ओपन वर्ग में कांस्य पदक जीतने पर अर्जुन एरिगैसी पर गर्व है। उनका दृढ़ संकल्प सराहनीय है। उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।”
https://twitter.com/narendramodi/status/2005566800113914064
यदि हम्पी रविवार को खिताब जीत लेतीं तो वह तीन विश्व रैपिड खिताब जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन जातीं। इससे पहले वह 2019 और 2024 में यह खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।
https://twitter.com/narendramodi/status/2005580589823610881
अब कोनेरू हम्पी और अर्जुन एरिगैसी विश्व ब्लिट्ज टूर्नामेंट में अपना अभियान शुरू करेंगे, जहां उनसे एक बार फिर मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह
लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
