द इंडियन व्यू

विश्व चैंपियनशिप में भारतीय जोड़ियों का दमदार आगाज, ट्रीसा-गायत्री और अर्जुन-हरिहरन दूसरे दौर में

भारतीय ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की महिला युगल जोड़ी तथा एमआर अर्जुन और हरिहरन अम्साकरुणन की पुरुष युगल जोड़ी ने सोमवार को बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप-2026 के दूसरे दौर में जगह बनाई। ट्रीसा और गायत्री ने महिला…

Ragwendra P Singh
August 17, 2026
2 min read
विश्व चैंपियनशिप में भारतीय जोड़ियों का दमदार आगाज, ट्रीसा-गायत्री और अर्जुन-हरिहरन दूसरे दौर में

भारतीय ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की महिला युगल जोड़ी तथा एमआर अर्जुन और हरिहरन अम्साकरुणन की पुरुष युगल जोड़ी ने सोमवार को बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप-2026 के दूसरे दौर में जगह बनाई।

ट्रीसा और गायत्री ने महिला युगल के राउंड ऑफ 64 मुकाबले में स्पेन की पाउला लोपेज और लूसिया रोड्रिगेज को सीधे गेम में 21-9, 21-13 से हराया। भारतीय जोड़ी ने शुरुआत से ही मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी और दोनों गेम आसानी से जीते। अब राउंड ऑफ 32 में 16वीं वरीय अमेरिकी जोड़ी लॉरेन लैम और एलिसन क्विन ली से ट्रीसा-गायत्री का सामना होगा।

पुरुष युगल में 15वीं वरीयता प्राप्त एमआर अर्जुन और हरिहरन अम्साकरुणन ने भी अगले दौर में प्रवेश किया। भारतीय जोड़ी के खिलाफ आयरलैंड के स्कॉट गिल्डिया और पॉल रेनॉल्ड्स मुकाबला कर रहे थे, लेकिन आयरिश जोड़ी ने चोट के कारण मुकाबला बीच में छोड़ दिया। उस समय भारतीय जोड़ी 21-16, 6-4 से आगे थी।

साभार : गूगल

अर्जुन और हरिहरन का अगला मुकाबला दक्षिण कोरिया की 15वीं वरीय जोड़ी कांग मिन ह्युक और की डोंग जू से होगा। इससे पहले भारत की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु ने महिला एकल में आयरलैंड की रेचल नोबल को सीधे गेम में 21-7, 21-11 से हराकर राउंड ऑफ 32 में जगह बनाई थी।

घरेलू दर्शकों के समर्थन के बीच सिंधु ने शुरुआत से ही मुकाबले पर नियंत्रण बनाए रखा और महज 27 मिनट में जीत दर्ज की। सिंधु अब राउंड ऑफ 32 में कनाडा की विश्व नंबर 49 खिलाड़ी वेन यू झांग से भिड़ेंगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।