द इंडियन व्यू

विश्व चैंपियनशिप की सफल मेजबानी पर भारत को मिला बीडब्ल्यूएफ अध्यक्ष का ‘धन्यवाद’

विश्व बैडमिंटन महासंघ की अध्यक्ष खुनयिंग पाटामा लीस्वाडट्राकुल ने दिल्ली में विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 की सफल मेजबानी के लिए भारत की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भारत ने 17 साल के इंतजार के बाद मिली विश्व…

Ragwendra P Singh
August 24, 2026
2 min read
विश्व चैंपियनशिप की सफल मेजबानी पर भारत को मिला बीडब्ल्यूएफ अध्यक्ष का ‘धन्यवाद’

विश्व बैडमिंटन महासंघ की अध्यक्ष खुनयिंग पाटामा लीस्वाडट्राकुल ने दिल्ली में विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 की सफल मेजबानी के लिए भारत की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भारत ने 17 साल के इंतजार के बाद मिली विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी को यादगार बना दिया।

आयोजन को बैडमिंटन जगत के हर वर्ग से सराहना मिली और इसकी सफलता का श्रेय भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण, बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया, स्वयंसेवकों, तकनीकी अधिकारियों, प्रायोजकों और सभी सहयोगियों को दिया।

पाटामा ने कहा कि भारत ने चुनौतीपूर्ण समयसीमा के बावजूद विश्वस्तरीय आयोजन स्थल तैयार किया। खिलाड़ियों को बेहतरीन होटल, परिवहन और अभ्यास की सुविधाएं मिलीं, जबकि प्रतियोगिता के दौरान अंतरराष्ट्रीय मानकों को बनाए रखा गया। उन्होंने भारतीय प्रशंसकों की भी विशेष तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत के प्रशंसक बैडमिंटन को अच्छी तरह समझते हैं और पूरे जोश के साथ खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हैं।

@BAI_Media

बीडब्ल्यूएफ अध्यक्ष ने कहा कि इस चैंपियनशिप की सबसे खास याद उनके लिए वे बच्चे रहेंगे, जिन्होंने पहली बार दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों को खेलते देखा और कुछ ने पहली बार बैडमिंटन रैकेट हाथ में पकड़ा। उन्होंने कहा कि एक महान मेजबान केवल एक टूर्नामेंट नहीं छोड़ता, बल्कि एक नई शुरुआत की नींव रखता है। उन्होंने भारत का आभार जताते हुए कहा—“धन्यवाद, भारत।”

https://twitter.com/BAI_Media/status/2091464207468290248

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।