द इंडियन व्यू

विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप में भारत के मोहम्मद अशफाक ने तोड़ा राष्ट्रीय रिकॉर्ड

देहरादून ( ओम प्रकाश सिमल्टी) : अमरीका के यूजीन में आयोजित विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप में आज भारत के मोहम्मद अशफाक ने अंडर-20 का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस जीत के साथ, अशफाक ने पुरुषों की 400 मीटर दौड़ के…

Ragwendra P Singh
August 7, 2026
1 min read

देहरादून ( ओम प्रकाश सिमल्टी) : अमरीका के यूजीन में आयोजित विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप में आज भारत के मोहम्मद अशफाक ने अंडर-20 का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया।

इस जीत के साथ, अशफाक ने पुरुषों की 400 मीटर दौड़ के सेमीफाइनल में जगह बना ली। 19 वर्षीय अशफाक ने पहले दौर की हीट 5 में अमरीका के जेडन डी लियोन के बाद दूसरे स्थान पर रहते हुए 45.81 सेकंड का समय लिया और कुल मिलाकर चौथे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

पुरुषों की ऊंची कूद में भारत के बसंत ने 2.14 मीटर की छलांग लगाकर फाइनल में जगह बनाई और क्वालीफाइंग ग्रुप-ए में पांचवें स्थान पर रहे। महिलाओं के डिस्कस थ्रो फाइनल में भारत की अमानत कंबोज ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए छठा स्थान हासिल किया। उन्होंने अप्रैल में इसी सीजन में बनाए गए अपने ही 46.05 सेकंड के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को बेहतर किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।